CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना

49 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जन प्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने वाला माध्यम है, जो नवाचारों, सामाजिक एकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान को प्रोत्साहित करता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरणादायक कहानियां तथा डिजिटल अरेस्ट जैसी धोखाधड़ी से सावधानी बरतने पर जोर दिया।

उन्होंने (CM Dhami) प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने तथा AI, स्वास्थ्य जागरूकता एवं डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, श्रीमती सविता कपूर, सुरेश गड़िया, पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल मौजूद थे।

Related Post

CM Dhami

उत्तराखंडी प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाई अलग पहचान: सीएम धामी

Posted by - November 7, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के प्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई…
कोरोना योद्धा सोनू गुर्जर

राजस्थान : कोरोना योद्धा सोनू ने मास्क बनाकर मुफ्त में गांव वालों को बांटा

Posted by - April 15, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी से डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों की फौज तो लड़ रही है। तो ऐसे भी कोरोना…
SS Sandhu

चारधाम यात्रा मार्गों में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी: मुख्य सचिव

Posted by - March 3, 2023 0
देहरादून। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने चारधाम यात्रा को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) मार्गों…