CM Dhami listened to Shabad Kirtan at Race Course Gurdwara

मुख्यमंत्री धामी ने रेसकोर्स गुरुद्वारा में सुने शबद कीर्तन

82 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को श्री गुरु तेगबादुर साहिब जी के 350वें बलिदान दिवस पर रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने श्रीगुरुद्वारा साहिब में मत्था टेकने के साथ ही शबद कीर्तन भी सुना।
तत्पश्चात उन्होंने श्री गुरुद्वारा साहिब रेसकोर्स के पदाधिकारियों से भेंट की, इस मौके पर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मोमेंटों भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने संगतों के बीच लंगर सेवा भी दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरू तेग बहादुर जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्म, मानवीय मूल्यों एवं सिद्धांतों की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वालों में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का स्थान अद्वितीय है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने लोगों को प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश दिया। उनके बलिदान से हमें आपसी एकता एवं सद्भाव की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि श्री हेमकुंड साहिब जाने के लिए गोविंदघाट – हेमकुंड साहिब रोपवे बनाया जा रहा है, जिससे सिख तीर्थयात्रियों की यात्रा सुगम हो जाएगी। इसी के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों के समस्त लाभ सिख समाज तक भी पहुंचाए जा रहे हैं।

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह साहनी, सचिव राजिंदर पाल सिंह चंडोक, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल उपस्थित हुए।

Related Post

Savin Bansal

तैश में आकर लहराया शस्त्र, डीएम ने किया शस्त्र जब्त; लाइसेंस निलम्बित

Posted by - October 28, 2025 0
देहरादून : रायपुर थाना अंतर्गत दीपावली के दिन पटाखा फोड़ने के विवाद पर एटीएस कॉलोनी में शस्त्र लहराने का मामला…
Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट ने किसान महापंचायत को लगाई फटकार, ‘आपने शहर का गला घोंट रखा है’

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में किसान महापंचायत की तरफ से जंतर-मंतर पर सत्याग्रह की अनुमति मांगी गई है। शुक्रवार को…
अमित शाह

सीएए किसी की नागरिकता छीनने का नहीं, बल्कि नागरिकता देने का प्रावधान: अमित शाह

Posted by - January 12, 2020 0
जबलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन…
CM Dhami

नारी शक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में तेजी आयी है: सीएम धामी

Posted by - August 28, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सोमवार को आयोजित रक्षाबंधन समारोह में प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से आई…