CM Dhami

सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, शीघ्र समाधान के दिये निर्देश

454 0

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में बड़ी संख्या में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार, जमीन से संबंधित और अन्य समस्याओं को बताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जायेगा। अधिकांश जन समस्याओं और शिकायतों का मौके पर ही समाधान के अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान तेजी से हो इसके लिए जिलाधिकारियों को प्रत्येक कार्य दिवस में दो घंटे जन समस्याओं को सुनने के निर्देश दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि वे स्वयं जनपदों के भ्रमण के दौरान सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लगातार फीडबैक ले रहे हैं। जिलाधिकारियों को जनपदों में जनता दरबार, तहसील दिवस और बीडीसी की नियमित बैठकें करने के भी निर्देश दिये गये हैं। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण हमारा मकसद है।

CM Dhami

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि जो भी जन शिकायतें एवं समस्याओं के लिए पत्र प्राप्त हुए हैं, उनको समाधान के लिए शीघ्र संबंधित अधिकारियों को भेजा जाए। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की अनावश्यक रूप से लोगों के कार्यों में विलंब किया जा रहा है, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने लोगों से अपनी शिकायतें सीएम हेल्पलाइन 1905 पर भी दर्ज कराने की अपेक्षा की है। इस पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की भी व्यवस्था बनायी गई है। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांध कर उनके मंगलमय जीवन की कामना की, मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई दी।

हमारे परिवेष से जुडी भाषा है संस्कृत: सीएम धामी

इस मौके अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव एस एन पाण्डे, आईजी केएस नगन्याल आदि मौजूद थे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai inaugurated 'Pandum Cafe' in Bastar

CM विष्णु देव साय ने बस्तर में ‘पंडुम कैफे’ का किया शुभारंभ, हिंसा छोड़ने वालों का किया स्वागत

Posted by - November 17, 2025 0
बस्तर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने बस्तर में सामाजिक-आर्थिक बदलाव के नए अध्याय की शुरुआत की…
Pawan kumar badhe

INDIA के खिलाफ प्रोपेगेंडा करने के लिए UNHRC का इस्तेमाल कर रहा पाकिस्तान

Posted by - March 2, 2021 0
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन (UNHRC) के सचिव पवन कुमार बाधे संयुक्त राष्ट्र में अपने संबोधन…
अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ

अजित का फैसला पार्टी लाइन के खिलाफ और अनुशासनहीनता है : शरद पवार

Posted by - November 23, 2019 0
मुंबई। शिवसेना और एनसीपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने के लिए कांग्रेस, शिवसेना…