cm dhami

अटल ने उत्तराखण्ड को बनाया और नरेन्द्र मोदी इसे संवार रहे हैं: सीएम धामी

427 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को डाकरा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ (Mann ki Baat) कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 भारत के लिये विशेष उपलब्धियों भरा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है और हम दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था हैं। इस वर्ष देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हुए। अब अमृत काल में प्रवेश कर गये हैं। प्रधानमंत्री की पहल पर हर घर तिरंगा अभियान से पूरे देश में उत्साह का माहौल बना।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विश्व ने भारत की एकता को महसूस किया। भारत की शक्ति को संसार ने माना है। जी-20 की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। अटल ने उत्तराखण्ड को बनाया और नरेन्द्र मोदी इसे को संवार रहे हैं।

वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली का साहस भविष्य के लिए एक क्रांतिकारी आधार तैयार करेगा: सीएम धामी

देश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वालों की उपलब्धियों को जिक्र मन की बात के माध्यम से प्रधानमंत्री करते हैं, इससे अन्य लोगों को भी अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।

इस मौके पर भाजपा के महानगर देहरादून अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post

Sunny Deol

‘बॉर्डर-2’ के सेट पर सनी देओल से सीईओ तिवारी की सकारात्मक चर्चा

Posted by - May 20, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने आज देहरादून के हल्दूवाला स्थित बॉर्डर 2 के…
AK Sharma

एके शर्मा ने शीतलपुर ग्राम में किया जन चौपाल, भाजपा के लिए मांगा वोट

Posted by - June 20, 2022 0
आजमगढ़: आजमगढ़ (Azamgarh) लोकसभा उपचुनाव में गोपालपुर विधानसभा के शीतलपुर ग्राम में आज यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK…