सीएम धामी ने बालिकाओं संग प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

3 0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन गया है। प्रधानमंत्री विभिन्न क्षेत्रों की प्रेरणादायक कहानियों को साझा कर, अन्य लोगों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री द्वारा आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर निरंतर दिए जा रहे संदेश, समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तराखंड में भी कई ऐसे लोग हैं, जो अपने कार्यों से समाज में बड़े-बड़े परिवर्तन ला रहे हैं। उन्होंने कहा राज्य सरकार ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री ने भीषण गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने देशी एवं पारंपरिक पेयों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए आम सहित भारतीय फलों की विशेषताओं का उल्लेख भी किया।

मुख्यमंत्री ने किया छात्राओं से संवाद

मुख्यमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से कार्यक्रम के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया और उनके विचार जाने।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद एवं अपनी रुचि के अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक परिवर्तन बड़े बदलावों का आधार बनते हैं। आपके अच्छे प्रयासों और कार्यों से अन्य लोग भी प्रेरित होकर जुड़ते हैं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। उन्होंने कहा निष्ठा और समर्पण के साथ किए गए अच्छे कार्य दूसरे लोगों के लिए भी उदाहरण बनते हैं। इस अवसर पर विधायक महंत दलीप सिंह रावत भी मौजूद थे।

Related Post

Trivendra Singh Rawat

इस्तीफे पर छलका त्रिवेंद्र सिंह रावत का दर्द, बोले- दिल्ली से पूछिए कारण

Posted by - March 9, 2021 0
देहरादून । त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। त्रिवेंद्र सिंह…
fisheries

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

Posted by - September 26, 2024 0
देहरादून। राज्य की धामी सरकार (Dhami Government) युवाओं को रोजगार (Employment) देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पीरियोडिक…
CM Dhami

भारत जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया: धामी

Posted by - May 25, 2025 0
भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
cm dhami

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 9, 2024 0
देहारादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Kathua Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे…
CM Dhami met Union Minister Bhupendra Yadav

CM धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - May 8, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री…