CM Dhami

धामी ने हाउस ऑफ हिमालयाज के ई कॉमर्स पोर्टल का किया शुभारंभ

358 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को सचिवालय में हाउस ऑफ हिमालयाज (House of Himalayas) के ई कॉमर्स पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हाउस आफ हिमालय पर आधारित वीडियो एवं वेब पोर्टल का भी अवलोकन किया।

श्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि इन्वेस्टर समिति के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड का शुभारंभ किया गया था। उन्होने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों का एक ब्रांड है, जिसे हम सबने मिलकर देश के साथ पूरे विश्व में पहुंचाना है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा इसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तैयार होने से यह निश्चित ही जन जन तक पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड, महज एक ब्रांड नहीं, अपितु राज्य में हजारों मातृ शक्ति की आजीविका का साधन है तथा विभिन्न स्वयं सहायता समूह एवं उनके उत्पाद इससे जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि हाउस आफ हिमालयाज से निश्चित ही स्थानीय उत्पादों को पंख लगेंगे।

सचिव राधिका झा ने हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्रथम चरण में 21 उत्पादों को हाउस ऑफ़ हिमालयाज में लिया गया है। साथ ही तीन लेवल पर उत्पादों का क्वालिटी चेक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेब पोर्टल में विभिन्न उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी गई है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण परिषद विश्वास डाबर, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, राधिका झा, सचिव पंकज पांडे, सचिव अरविंद ह्यांकि, सचिव नीरज खैरवाल, सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर सचिव मनुज गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Temple Economy Model

सीएम योगी के प्रयासों के नाते घरेलू पर्यटकों की संख्या के लिहाज से यूपी नंबर वन

Posted by - July 12, 2025 0
लखनऊ । विकसित देशों में टूरिज्म (Tourism) सेक्टर अर्थव्यवस्था में करीब 10 फीसदी का योगदान देता है। भारत में यह…

भारत बायोटेक को झटका, ब्राजील ने रद्द की कोवैक्सीन की डील, राष्ट्रपति पर भ्रष्टाचार का आरोप

Posted by - June 30, 2021 0
कोरोना संकट के बीच भारतीय वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक को झटका लगा है, ब्राजील ने 32.4 करोड़ की डील…
Noida International Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पश्चिमी यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

Posted by - December 11, 2025 0
जेवर (गौतम बुद्ध नगर) । नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मजबूत नेतृत्व और…
CM Yogi

भाई-भतीजावाद खत्म कर सरकार कर रही निष्पक्ष-पारदर्शी भर्तियां : योगी आदित्यनाथ

Posted by - November 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मिशन रोजगार (Mission Rojgar) के तहत निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत…