CM Dhami

धामी ने गैरसैंण में बद्रीनाथ मास्टर प्लान सहित अन्य विकास कार्यों की ली जानकारी

314 0

चमोली/गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) दो दिवसीय गैरसैंण के दौरे पर हैं। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने बद्रीनाथ मास्टरप्लान सहित जनपद के अन्य विकास कार्यों की जानकारी लेते कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Dhami) सोमवार शाम अचानक बिना प्रोटोकॉल के गैरसैंण पहुंच गए। मुख्यमंत्री धामी भरारीसैंण में मंगलवार सुबह-सुबह अधिकारियों के साथ टहलने के लिए निकले।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) विधानसभा, भराड़ीसैंण में ज़िलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से बद्रीनाथ धाम में मास्टरप्लान के तहत संचालित विकास कार्यों, इस वर्ष की यात्रा, जनपद से संबंधित अन्य विकास और जनकल्याण के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को कार्यों में तेज़ी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

Related Post

AK Sharma

श्रद्धालुओं को ठण्ड से बचाने के लिए शेल्टर होम्स के साथ अलाव जलाने की पर्याप्त व्यवस्था कराएं: एके शर्मा

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आगामी 22 जनवरी, 2024 को अयोध्या धाम…

मुफ्त सुविधा पर बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी, सबकुछ फ्री में देंगे तो भिखारी कोई काम नहीं करेंगे

Posted by - July 3, 2021 0
कोरोना संकट के बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने भिखारियों को मुफ्त खाना व पानी दिए जाने की जनहित याचिका पर सुनवाई…