cm dhami

सीएम धामी ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

383 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जीएमवीएन तिलवाड़ा में जनपद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, सभासदों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि  जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं,  सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय होना चाहिए कि मिलकर विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने  कहा कि जनपद स्तरीय जो काम हैं उनके लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून तक न आना पड़े। जिस कार्य का समाधान जहां हो सकता है वहीं उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक वर्क कल्चर स्थापित करना है।

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही यही कारण है कि हम सबने कोविड महामारी से डटकर मुकाबला किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है।

इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक  भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक मती शैला रानी रावत , बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय, ज़िला पंचायत अध्यक्ष  सुमन्त तिवाड़ी, पूर्व विधायक मती आशा नौटियाल व बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Post

buse fire

झारखंड विधानसभा चुनाव : नक्‍सलियों बस फूंकी और वोटरों को बनाया बंधक

Posted by - December 7, 2019 0
चाईबासा। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच नक्‍सलियों का उत्‍पात शनिवार को जारी रहा। चाईबासा में…
CM Dhami

गुड गर्वनेंस मॉडल से जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बने मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 16, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का गुड गवर्नेंस मॉडल जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बन प्रधानमंत्री नरेन्द्र…
CM Vishnu Dev Sai

ग्राम बाहपानी हादसे में मृत तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा

Posted by - July 23, 2024 0
रायपुर। कवर्धा जिले के ग्राम बाहपानी में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गये 19 ग्रामीणों की मृत्यु…
smartphone

टेलीविजन, कैमरे, अलार्म घड़ियों की जगह स्मार्टफोन ने लिया : रिपोर्ट

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बदलती प्रौद्योगिकी के दौर में स्मार्टफोन लोगों की दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है। साइबर सुरक्षा…