CM Dhami

सीएम धामी ने धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण

442 0

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी।  कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए।

उत्तराखण्ड सैनिक बहुल प्रदेश: सीएम धामी

निरीक्षण के दौरान विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा, किसान आयोग के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, उप जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, कौस्तुभ मिश्रा सहित नन्दन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे।

Related Post

आंदोलनरत अन्नदाता को मिला असम ओडिशा के किसानों का साथ, ‘किसान संसद’ में शामिल होने पहुंचे

Posted by - August 3, 2021 0
संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि असम और ओडिशा के किसानों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जंतर मंतर पर ‘किसान संसद’…
CM Vishnudev Sai

नई योजनाओं से खेती-किसानी की बदलेगी तस्वीर…CM विष्णु देव साय ने पीएम का जताया आभार

Posted by - October 11, 2025 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से देश के किसानों…
CM Dhami

बदरीनाथ धाम पहुंचे सीएम धामी, यात्रा व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - June 1, 2024 0
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का…
CM Vishnu Dev Sai

स्व. दिनेश मिरानिया के शोकाकुल परिवार को देगी 20 लाख की सहायता : मुख्यमंत्री साय

Posted by - May 2, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने गुरुवार की देर रात घोषणा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार दिवंगत मिरानिया…