CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

389 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित होटल में प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) साहित्य प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर औपनिवेशिक दास मानसिकता के विरूद्ध  बौद्धिक विमर्श कार्यक्रम को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि औपनिवेशिक दास मानसिकता एवं गुलामी के प्रतीकों को मिटाने का कार्य प्रधानमंत्री  मोदी के कार्यकाल में हो रहा है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म एवं मर्म का रिश्ता है। उत्तराखण्ड के प्रति उनका लगाव सर्वविदित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश और देशवासियों में आशा, विश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनके नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। वैश्विक स्तर पर भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है। देश में नई कार्य  संस्कृति की शुरुआत हुई है। समरस, समर्थ एवं शक्तिशाली भारत की पहचान देश व दुनिया में हुई है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी (PM Modi)  के नेतृत्व में इन आठ सालों में एक समृद्ध, शक्तिशाली तथा समरस भारत के साथ ही दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बना है। विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान के साथ एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना साकार हो रही है। आज का भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत है। मोदी  की नेतृत्व क्षमता का ही प्रभाव है कि हमारे देश की प्रतिभाये देश विदेश में भारत का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य भी कर रहे हैं।

सीएम धामी ने बारिश में शहीदों के आवास पहुँचकर सफाई कर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विचार को साकार करने में उत्तराखण्ड का भी योगदान है। रामसेतु के निर्माण में गिलहरी के प्रयासों के सदृश हम संकल्पबद्धता के साथ इस दिशा में सहयोगी बने हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने देश के वीर सेनिकों का मनोबल बढ़ाने का भी कार्य किया है। देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा   कि वे स्वयं भी एक सैनिक के बेटे हैं तथा सैनिकों की समस्याओं से परिचित रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री  मोदी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुनर्निर्माण के साथ ही बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी शतायु हो यह हम सब प्रदेशवासियों की कामना है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ से मोदी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुलपति दून विश्वविद्यालय प्रो. सुरेखा डंगवाल, लोकगायक  नरेन्द्र सिंह नेगी, अद्वेत काला, रतन शाह, अनन्त विजय,  अतुल विश्नोही के साथ एस.पी.कोचर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व सांसद  तरूण विजय ने किया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक  अशोक कुमार के साथ बड़ी संख्या में सभ्रान्त नागरिक उपस्थित थे। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया है।

Related Post

सारा काम विपक्ष करे, मोदी जी केवल महंगा सूट पहनने और मोर को दाना खिलाने के लिए हैं- रागिनी

Posted by - July 24, 2021 0
पेगासस को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है, इस मुद्दे पर न्यूज 24 के डिबेट शो में…
साइना नेहवाल

कोरोनावायरस से परेशान सायना नेहवाल, ट्वीट कर BWF से की ये अपील

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। नोवेल कोरोना वायरस के कारण टोक्यो ओलिंपिक के क्वालिफाइंग टूर्नामेंट रद्द हो गया है। इसके बाद भारतीय बैडमिंटन…

दिल्ली विवि के छात्रों को डिजिटल माध्यम से डिग्री प्रदान की

Posted by - February 27, 2021 0
दिल्ली विवि  के  छात्रों को डिजिटल माध्यम से दी गई डिग्रियांनयी दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के 97वें दीक्षांत समारोह में शनिवार…
Sana Khan

सना खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री किया गुडबाय, मानवता की सेवा को बताया लक्ष्य

Posted by - October 9, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान (Sana Khan) ने इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया…