CM Dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का किया लोकार्पण

402 0

लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का आज यानि मंगलवार को उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि उत्तराखण्ड के विधायक सुरेश गड़िया, उ.प्र. विधान परिषद सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी उपस्थित रहे।

लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महापरिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। साथ ही पर्वतीय समाज द्वारा पूरे देश के विकास में उनके योगदान को सराहा।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का लोकार्पण 

महापरिषद के अध्यक्ष गणेश चन्द्र जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा पर्वतीय महापरिषद भवन के जीर्णोद्धार व महापरिषद की ओर से आयोजित दस दिवसीय उत्तरायणी कौथिग (मेला) को उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रतिवर्ष पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य संयोजक टी.एस. मनराल, संयोजक के.एन. चंदोला, महासचिव महेन्द्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मोना, संरक्षक लाबीर सिंह बिष्ट, त्रिलोक अधिकारी, नगर महामंत्री बीजेपी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कल से 15 फरवरी तक चलेगा उपभोक्ता हित में अभियान

इसके अलावा संरक्षक प्रो. आर.सी. पन्त, एन.के. उपाध्याय, रमेश चन्द्र पाण्डेय, ज्ञान पन्त, पी.सी. पन्त, हरीश काण्डपाल, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, चेतन सिंह बिष्ट, के.एन. पाण्डेय, महेन्द्र पन्त, जी.डी. भट्ट, बिशन दत्त जोशी, के.एस. रावत, रमेश उपाध्याय, हेमंत सिंह गड़िया, गोविन्द सिंह बोरा, ख्याली सिंह कड़ाकोटी, शंकर पाण्डेय, पुष्कर सिंह नयाल, के.सी. पन्त, गोविन्द पाठक, के.एन. पाठक, रवीन्द्र सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह कपकोटी, गोपाल सिंह गैलाकोटी, चित्रा काण्डपाल, दमयंती नेगी, भुवन पाण्डेय, जितेन्द्र उपाध्याय, प्रदीप चंद, जीवन ज्योति पाण्डे, दीपक चिलकोटी, प्रदीप बिष्ट, चन्द्रकान्त जोशी, सहित अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

आप स्कूल में मेरा एडमिशन करा दीजिए… , नन्ही बच्ची के अंदाज को देख मुस्कुरा उठे सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में संत की भूमिका, मुख्यमंत्री (CM Yogi) के रूप में सख्त प्रशासक का दायित्व, लेकिन इन…
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस : पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित

Posted by - March 18, 2020 0
लखनऊ। कोरोना वायरस से बचाव के चलते वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय व सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाये स्थगित कर…
CM Yogi

हमने कृषि विकास दर को 18.2 प्रतिशत पर पहुंचाया, किसानों को सम्मान निधि से जोड़ाः सीएम योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। विधान परिषद में सीएम योगी (CM Yogi) ने कृषि के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ…
Haridwar Kumbh

मुख्य शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Posted by - April 15, 2021 0
हरिद्वार।  हरिद्वार महाकुंभ में बुधवार को बैसाखी और मेष संक्रांति के पर्व पर तीसरे और मुख्य शाही स्नान में 1314…