CM Dhami

धामी ने जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण

324 0

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को जिला अस्पताल चंपावत में सिटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। साथ ही डॉक्टरों को मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि आदर्श जनपद बनने की ओर जिला चंपावत दिन दोगुनी रात चौगुनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। जनपद में विकास कार्यों के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जनपद में सीटी स्कैन मशीन की सुविधा से जहां एक ओर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया होंगी, वहीं आदर्श जनपद चंपावत की परिकल्पना भी साकार होगी। उन्होंने कहा कि जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी हो रही है। जिला अस्पताल लगातार आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित अस्पताल बन रहा है। सीटी स्कैन मशीन संचालित होने के बाद जनपद के मरीजों को बाहरी जनपदों के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

चंपावत में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। जिन विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी। इससे यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार के लिए कहीं अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट भी शीघ्र ही संचालित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार होने से क्षेत्र में पलायन रुकेगा एवं सीमांत क्षेत्र को इसका लाभ मिलेगा।

मरीज का हाल-चाल जानते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भर्ती मरीजों को फल, कंबल एवं भोजन हेतु बर्तन भी वितरित किए। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल महारा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

हमारे सामाजिक मूल्यों का प्रतिबिंब है विजयदशमी का पर्व: सीएम धामी

Posted by - October 24, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) मंगलवार को परेड ग्राउण्ड में बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव में…
CM Dhami

उत्तराखण्ड आगमन पर सीएम धामी ने राजनाथ सिंह का किया स्वागत

Posted by - June 13, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के उत्तराखण्ड आगमन पर जौलीग्रांट…
CM Dhami

महापौर ने सीएम धामी को दी आपदा से हुई क्षति की जानकारी, सौंपा मांग पत्र

Posted by - September 10, 2023 0
ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं…
नागरिकता संशोधन बिल

हिंदुत्व के एजेंडे पर अब भी कायम हूं : महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे

Posted by - December 1, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य विधानसभा में कहा कि वह अब भी हिंदुत्व के एजेंडे…