CM Dhami

सीएम धामी ने उत्तरकाशी में करोड़ों की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

385 0

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री (CM Dhami) शनिवार को अपने दो दिवसीय भ्रमण पर उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने उत्तरकाशी में विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण कर कई विभागों के 136.99 करोड़ लागत की 54 योजनाओं का लोकार्पण और 210.11 करोड़ की लागत की 56 योजनाओं का शिलान्यास किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami)  ने काशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेककर प्रदेश के खुशहाली का आशीर्वाद लिया। त्रिशूल डमरू और बाघम्बरी अंगवस्त्र भेंट कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत और सम्मान में विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोरम प्रस्तुति दी।

सीएम धामी नका उत्तरकाशी में हुआ भव्य स्वागत, करोड़ों की योजनाओं का  लोकार्पण व शिलान्यास

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

राजकीय कीर्ति इंटर कालेज परिसर में आयोजित ”मुख्य सेवक जनता के द्वार” कार्यक्रम के तहत जनसंवाद के मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, यमुनोत्री के विधायक संजय डोभाल, पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल और गंगोत्री के विधायक सुरेश चौहान ने मुख्यमंत्री  का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री धामी के कुशल और सफल नेतृत्व में प्रदेश उल्लेखनीय प्रगति कर रहा है।

Related Post

Naxalites Encounter

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 7 नक्सली मार गिराए गए, 2 जवान शहीद

Posted by - December 3, 2025 0
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों (Naxalites Encounter) के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद…
CM Nayab Singh

‘अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ…’, सैनी ने दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh)ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश…
फिल्म ‘आश्रम’

वेबसीरीज फिल्म ‘आश्रम’ धर्म गुरूओं पर आधारित होगी : प्रकाश झा

Posted by - August 6, 2020 0
मुंबई। संवेदनशील और सामाजिक मुद्दों पर बॉलीवुड में फिल्म बनाने के लिये मशहूर प्रकाश झा की आने वाली वेबसीरीज फिल्म…
CM Dhami

सीएम धामी ने सिनेमा जगत से जुड़ी हस्तियों से की भेंट, उत्तराखंड में फिल्म उद्योग की सम्भावनाओं पर की चर्चा

Posted by - November 7, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुंबई में आयोजित रोड शो के दूसरे दिन फिल्म उद्योग…