Pushkar Singh Dhami

सीएम धामी ने उप चिकित्सालय मसूरी में चिकित्सा उपकरणों का किया लोकार्पण

573 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने विश्व स्वास्थ्य दिवस (World health day) के अवसर गुरुवार को मसूरी में राजकीय उप चिकित्सालय मसूरी को डी. एल.एफ. द्वारा प्रदान किए गए चिकित्सा उपकरणों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी उप चिकित्सालय के लिए डी.एल.एफ द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने उप चिकित्सालय मसूरी में आधुनिक सी.टी स्कैन मशीन,आर्म मशीन, इमरजेंसी वेंटिलटर का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा की मसूरी उप चिकित्सालय में इन आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता से मसूरी एवं आस पास के क्षेत्रों धनोल्टी, नैनबाग एवं जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की मजबूती के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था को ऊंचाई तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा एयरपोर्टः सीएम

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, मसूरी के नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, भाजपा के देहरादून जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, भाजपा के मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: प्रशिक्षण केंद्र पर ही इच्छुक युवाओं से बैंक पूरी कराएंगे लोन की औपचारिकता

Related Post

CM Dhami

पीएम मोदी ने एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया

Posted by - October 29, 2024 0
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस…
Corona Vaccination

वैक्सीन लगने के बाद भी कुंभ में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव

Posted by - March 31, 2021 0
हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ में ट्रांसफर हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट एसके सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खास बात ये है कि…
Road Cutting

सेफ्टी नियमों पर सख्ती, रोड कटिंग के मामलों में जिला प्रशासन का कड़ा फैसला

Posted by - February 8, 2026 0
देहरादून: सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर शहर में किये जा रहे निर्माण कार्यों पर जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते…