CM Dhami inaugurated 5 mobile medical units

मुख्यमंत्री ने किया 5 मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारम्भ

126 0

प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पांच पूर्ण रूप से सुसज्जित मोबाइल मेडिकल यूनिट (Mobile Medical Units) की शुरूआत की गई है। इसका उद्देश्य राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

इस योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) द्वारा मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास परिसर मेें किया गया। उन्होंने इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को दूर करने हेेतु प्रभावी प्रयास बताया। सरकार के ‘स्वस्थ उत्तराखंड, समृद्ध उत्तराखंड’ मिशन के अनुरूप सप्ताह में छह दिन संचालित होने वाले ये एमएमयू (Mobile Medical Units) आवश्यक निदान और उपचार सुविधाओं से सुसज्जित हैं। राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में ये 5 एमएमयू निश्चित रूप से मददगार होंगे।

इन एमएमयू का संचालन सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा किया जाएगा और आरईसी (ग्रामीण विद्युतीकरण निगम) द्वारा अपने कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के हिस्से के रूप में वित्त पोषित किया जाएगा। प्रारम्भ में ये इकाइयां हरिद्वार में 2, उधम सिंह नगर में 2 और टिहरी गढ़वाल में 1 इकाई तीन साल की अवधि के लिए संचालित होंगी।

इन पांच एमएमयू में से एक समर्पित महिला मोबाइल मेडिकल यूनिट (Mobile Medical Units) भी है, जिसमें पूर्णतः महिला स्वास्थ्य देखभाल करने वाले कार्मिक सक्रिय हैं। वंचित क्षेत्रों में महिलाओं की विशिष्ट स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए इसे विशेष रूप से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा, डी. एस. एन. मूर्ति, एम. डी. धनुष हेल्थ केयर, श्री सुभाष चन्द्र उप महाप्रबंधक पी. एन. बी., एम. डी. पेनेसिया हॉस्पिटल देहरादून श्री अश्विनी, सीएससी स्टेट हेड श्री दीपक आदि उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

सिख गुरुओं का त्याग, बलिदान देश और धर्म के लिए अनुकरणीय है: सीएम धामी

Posted by - March 19, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को ‘गुरुमत संत समागम’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं…

जन्मदिन पर उठी एके शर्मा को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग

Posted by - July 12, 2021 0
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने रविवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व आईएएस ब्राह्मण शिरोमणि…
यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत

सीतापुर : यूपी बोर्ड परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की मौत, एक की हालत गंभीर

Posted by - February 18, 2020 0
सीतापुर। सीतापुर जिले में यूपी बोर्ड में इंटर की परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत…
महिला दिवस पर महिलाओं की सुरक्षा,सम्मान और स्वालम्बन के लिए विशेष कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पश्चिम बंगाल चुनाव: मिथुन से मिले कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा में शामिल होने की चर्चा

Posted by - March 7, 2021 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसी बीच बंगाल के भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने…