CM Dhami honored the workers

मुख्यमंत्री ने ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण से जुड़े श्रमिकों को किया सम्मानित

268 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखंड निवास’ के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले श्रमिकों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि उत्तराखंड निवास के निर्माण में अपना योगदान देने वाले श्रमिकों को सम्मानित करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। श्रमिकों की रात-दिन की मेहनत और उनके अथक परिश्रम से हम उत्तराखंड निवास का लोकार्पण कर पा रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि श्रमिकों का समर्पण भाव से ही हम निर्माण कार्य को तय समय में पूरा कर पाए हैं। सम्मानित श्रमिकों ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में नवनिर्मित राज्य अतिथि गृह का किया लोकार्पण

इससे पहले भी मुख्यमंत्री (CM Dhami) कई अवसरों पर श्रमिकों के बीच में पहुंचकर उनका हौसला अफजाई कर चुके हैं। केदारनाथ पुनर्निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्रमिकों के साथ भी कई बार मुख्यमंत्री मिले थे। इसके अलावा सिल्क्यारा रेस्क्यू अभियान के दौरान भी मुख्यमंत्री (CM Dhami)  श्रमिकों के बीच में पहुंचकर उनसे संवाद किए थे।

Related Post

CM Yogi

GDA के 62.84 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का सीएम योगी ने किया शिलान्यास

Posted by - October 18, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत…
Krishak Durghatna Kalyan Yojana

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना बनी किसानों की सुरक्षा कवच

Posted by - January 28, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश के किसानों व उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई मुख्यमंत्री कृषक…