CM Dhami hoisted the tricolor

सीएम धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

178 0

देहारादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने देश की आज़ादी एवं माँ भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया। प्रदेश के धराली और अन्य क्षेत्रों में आपदा से जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की स्वीकार्यता बढ़ी है। उनके नेतृत्व में देश में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उत्तराखंड में नवनिर्माण और पुनर्निर्माण के कार्य तेजी से हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प के साथ कार्य कर रही है। आगामी 25 वर्षों की योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Related Post

CM Dhami

प्रदेश में 23 खेल अकादमियां की जल्द स्थापना: सीएम पुष्कर सिंह धामी

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को राजीव गाँधी नवोदय विद्यालय, तपोवन में ‘‘सांसद खेल महोत्सव’ का शुभारंभ…
हैदराबाद केस

लोकसभा सांसद में हैदराबाद मामले की हुई चर्चा, जया बच्चन समेत अन्य लोगों ने कही ये बात

Posted by - December 2, 2019 0
नई दिल्ली। बीते दिनों हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की दर्दनाक घटना…
ARMY CHIEF

आर्मी चीफ नरवणे ने किया बंगबंधु म्यूजियम का दौरा, बांग्लादेश के संस्थापक को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 9, 2021 0
बांग्लादेश। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे (Army chief Gen MM Naravane) ने शुक्रवार को बंगबंधु स्मृति संग्रहालय (Bangabandhu…
CM Dhami

किसान हमारे अन्नदाता और असली नायक – मुख्यमंत्री

Posted by - March 14, 2026 0
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को कृषि एवम् प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर में 119 वें अखिल भारतीय किसान…