CM Dhami hoisted the flag

इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए किए जा रहे तेजी से कार्य: धामी

238 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस (78th Independence Day) के अवसर पर अपने सरकारी आवास में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी और मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले महानायकों का स्मरण किया।

ध्वजारोहण के बाद वहां एकत्र अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प में हम सबको अपना योगदान देना है। उत्तराखंड इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहा है। नीति आयोग, भारत सरकार की ओर से जारी एसडीजी रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण कार्यक्रम में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि अमर बलिदानियों के सपनों के अनुरूप देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सराहनीय कार्य हो रहे हैं। आज समर्थ, समरस व शक्तिशाली भारत के रूप में देश आगे बढ़ रहा है।

पार्टी मुख्यालय में किया ध्वजारोहण:

इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बलवीर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को स्मरण करने का दिन: सीएम धामी

इस दौरान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, लोकसभा सदस्य माला राज्यलक्ष्मी शाह, महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, विधायक खजान दास सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Post

sarbanand sonwal

CM सर्बानंद सोनोवाल ने लगवाई कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज़

Posted by - April 8, 2021 0
गुवाहाटी।असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (CM Sarbananda Sonowal) ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली…
cm dhami

सीएम धामी ने 547 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - October 3, 2022 0
काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रेक्षागृह प्रांगण उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानमंत्री…

राममंदिर केस मैंने जिताया और जिताने के बाद मोदी ने सारा अपने हाथ में ले लिया- सुब्रमण्यम स्वामी

Posted by - July 13, 2021 0
राममंदिर मामले पर बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी का कहना है कि ये केस उन्होंने जिताया है। ईटीवी भारत से बातचीत…
CM Yogi worshiped Guru Gorakshanath

सीएम योगी ने किए गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन-पूजन

Posted by - February 8, 2023 0
लखनऊ/अगरतला। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) विधानसभा चुनाव के मद्देनजर त्रिपुरा के दो…