CM Dhami

जन भावनाओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा भू कानून: धामी

191 0

गैरसैंण। भू कानून को लेकर गैरसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भू कानून को लेकर बनाई गई समिति के सदस्यों समेत अन्य पूर्व आईएएस अफसरों और बुद्धिजीवियों के साथ भू कानून के ड्राफ्ट पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप भू कानून तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार भू कानून को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदेश में लागू होने वाले भूकानून को जन भावनाओं के अनुरूप बनाए जाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। गैरसैंण में हुई चर्चा में जो अहम सुझाव आए हैं, उन्हें भू कानून में शामिल किया जाएगा। एसडीएम और तहसीलदार स्तर पर भी भू कानून को लेकर जनता से सुझाव लिए जाएंगे। इनमें से अच्छे सुझावों को भू कानून में शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि एक सशक्त भू कानून का ड्राफ्ट स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और विकास के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। भू कानून में स्थानीय लोगों की जरूरतों का खास ख्याल रखा जाएगा। लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। विकास योजनाओं को भी ध्यान में रखा जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूडी, पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार पाण्डेय, सुभाष कुमार, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, बीपी पाण्डेय, पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली, एसएन पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

गैरसैंण से दिया सख्त भू कानून का संदेश

उत्तराखंड के लिए तैयार होने वाला सख्त भू कानून आगामी बजट सत्र में विधानसभा से पास होगा। भू कानून विधानसभा से पास कराने से पहले उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को गैरसैंण में भू कानून समिति की बैठक करवा कर एक बड़ा संदेश देने की कोशिश की गई। बैठक में कई पूर्व मुख्य सचिवों समेत कई अन्य दिग्गजों को भी शामिल किया गया।

Related Post

Savin Bansal

सगे बेटे व पत्नी के लिए ही खतरे का सबब बना शस्त्र, डीएम ने मौके पर ही किया लाईसेंस निलम्बित

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार…
CM Dhami paid tribute to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

सीएम धामी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

Posted by - October 2, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गांधी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण…