CM Dhami

प्रधानमंत्री निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे : धामी

310 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जाखन, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 109 वां संस्करण रविवार को सुना।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशवासियों के ऐसे प्रयासों को सामने लाया जा रहा है, जो निस्वार्थ भावना के साथ समाज और देश को सशक्त करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज पद्म सम्मान प्राप्तकर्ताओं का जिक्र किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले अधिकतर लोग, अपने-अपने क्षेत्र में काफी अनूठे काम कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगों का जिक्र किया। उत्तराखण्ड में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखण्ड का अधिकांश भाग वनों से आच्छादित है। राज्य में आयुर्वेद के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। आयुर्वेद की संभावनाओं को बढ़ाने के राज्य में निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा उत्तराखंड, विशेषज्ञ समिति धामी सरकार को जल्द सौंप सकती है रिपोर्ट

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पिछले एक दशक से प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से साज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने और जन सरोकारों से जुड़े अभियानों में सराहनीय कार्य करने वालों को आगे लाने का कार्य किया है। इससे समाज में अन्य लोगों को भी अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने दिव्यांग बच्चों को व्हील चेयर भी प्रदान किये। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को डॉ पंकज द्विवेदी ने भेंट की अपनी स्वरचित किताब ‘द पॉसिबिलिटी’

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज रविवार को यहां उनके निवास कार्यालय में रायपुर के होराइज़न…

गोवा: आपत्तिजनक बयान देने के बाद सीएम सावंत ने दी सफाई- मुझे दर्द है, मैं बयां नहीं कर सकता

Posted by - July 30, 2021 0
गोवा में एक समुद्र तट पर दो नाबालिग लड़कियों के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले पर सीएम प्रमोद सावंत…
Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने सिद्धू मूसेवाल के पिता को लगाया गले, सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Posted by - June 7, 2022 0
चंडीगढ़: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) मंगलवार को सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewal) के परिजनों से मुलाकात करने मानसा के…
CM Dhami

सीएम धामी ने कांवड़ मेला की तैयारियों को लेकर की वर्चुअल बैठक, दिए ये सख्त निर्देश

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी कांवड़ मेला-2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार…