CM Dhami

सीएम धामी ने दिवंगत कांस्टेबल की पत्नी को सौंपा 50 लाख का चेक

404 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  (CM Dhami) ने स्वर्गीय प्रदीप कुमार कांस्टेबल की पत्नी दीपमाला को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में 50 लाख रुपये का चेक सौंपा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने डीजीपी अशोक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कुछ ऐसी सुदृढ़ व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटना होने पर जवानों के परिजनों को कुछ आर्थिक मदद मिल सके।

उधमसिंह नगर के निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार विकासनगर क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तैनात थे। 15 मई 2022 को उनकी दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

भाजपा अध्यक्ष ने सीएम धामी से की राज्य स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों की चर्चा

प्रदीप कुमार का वेतन अकाउंट एचडीएफसी बैंक में संचालित था, जबकि उनका कोई अंशदान भी नहीं कट रहा था। यह चेक एचडीएफसी बैंक की ओर से कांस्टेबल स्वर्गीय प्रदीप कुमार की पत्नी को दिया गया।

इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सर्कल हेड एचडीएफसी बैंक बकुल सिक्का मौजूद थे।

Related Post

Falguni Pathak

नवरात्रि में गरबा के लिए रहें तैयार, फाल्गुनी पाठक का आया ये धमाकेदार गाना

Posted by - October 14, 2020 0
नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा है। गायिका फाल्गुनी पाठक (Falguni Pathak ) इस त्योहार के…
राज्यसभा चुनाव

कोरोना वायरस ने राज्यसभा चुनाव पर लगाई ब्रेक, 26 मार्च को होना था मतदान

Posted by - March 24, 2020 0
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप काे देखते हुये राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव को स्थगित कर…
PM Modi With CDS

CDS ने की PM मोदी से मुलाकात, रिटायर हुए सशस्त्र बलों के चिकित्साकर्मियों को ड्यूटी पर वापस बुलाया

Posted by - April 26, 2021 0
नई दिल्ली। पीएम मोदी (PM Modi) ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत के साथ एक बैठक कर कोरोना…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
CM Dhami

शीतलहर से बचाव में मुख्यमंत्री धामी ने बढ़ाई तत्परता, हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी राहत

Posted by - December 30, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को उत्तराखंड में शीतलहर से बचाव के लिए राज्य सरकार के…