CM Dhami

प्रदेशवासियों को सीएम धामी ने लोक पर्व हरेला की दी शुभकामनाएं

581 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित लोक पर्व ‘‘हरेला‘‘ उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सम्पन्नता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश देता है। पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति को महत्व देने की हमारी परम्परा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला सुख-समृद्धि व जागरूकता का भी प्रतीक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध वातावरण मिल सके इसके लिए सबको वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के प्रति ध्यान देना होगा। ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से आज दुनिया भर के देश चिंतित हैं। यह पर्व ग्लोबल वार्मिंग के खिलाफ लड़ने का भी संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण के साथ उनके संरक्षण के प्रति भी ध्यान देना होगा।

सीएम धामी ने किया उत्तराखण्ड पुलिस एप व E-FIR की सेवा का शुभारंभ

Related Post

Nitin Gadkari

गडकरी ने गिनाईं विकास योजनाएं, उत्तराखंड को मिलेगी नई रफ्तार

Posted by - April 14, 2026 0
देहरादून। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari)  ने कहा कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर उत्तराखंड के विकास…
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Posted by - April 3, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…
CM Dhami

सीएम धामी ने की लोस उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी के पक्ष में मतदान करने की अपील

Posted by - April 3, 2024 0
भटवाड़ी/ उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को गंगोत्री विधानसभा के भटवाड़ी पहुंचे और लोगों से टिहरी…