CM Dhami

सीएम धामी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का दिया संदेश

298 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को गांधी पार्क से पं। दीनदयाल उपाध्याय पार्क तक स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देहरादून को स्वच्छ दून, सुंदर दून बनाने के लिए जनभागीदारी को रोजमर्रा की आदत में डालने का आग्रह किया।

रविवार को निगम की ओर से स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति शपथ भी दिलाई।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि कुल 102 निकायों में स्वच्छता का महा अभियान चल रहा है। आमजन में स्वच्छता को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है। देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक उत्तराखंड आते हैं। राज्य का प्रत्येक जिला व पर्यटन स्थल स्वच्छ और सुंदर रखने की जिम्मेदारी यहां के प्रत्येक व्यक्ति की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि स्वच्छ दून, सुंदर दून बनाने के लिए जनभागीदारी से विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगो से स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत में लाने का आग्रह किया। जन जागरूकता से स्वच्छता के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है।

सीएम धामी ने राज्यपाल से की भेंट

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत अभियान ने एक बड़े जनांदोलन का रूप लिया, जिसका परिणाम अब दिखने लगा है।

इस दौरान कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, विधायक सविता कपूर, प्रमुख सचिव आर।के सुधांशु और अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले- ‘ हे ईश्वर मेरी मदद कीजिए…’

Posted by - July 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल…
PM Modi

पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा गाजियाबाद

Posted by - April 6, 2024 0
गाजियाबाद। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर ​सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) गाजियाबाद पहुंचे हैं,…
Chief Minister Yogi Adityanath got Corona vaccine installed

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगवाया कोरोना का टीका

Posted by - April 6, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कोविड-19 रोधी  टीका लगवाया।  राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने राजधानी…
Anand Bardhan

कैंचीधाम बाजार की मुख्य सड़क का चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य तत्काल शुरू करें: मुख्य सचिव

Posted by - May 13, 2025 0
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में अधिकारियों के…