CM Dhami

सीएम धामी ने अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के दिए निर्देश

352 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा अतिक्रमण पर प्रभावी कार्यवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशन में अतिक्रमणमुक्त अभियान के अन्तर्गत टीमों द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

आज आईएसबीटी, से क्लेमेन्टाउन, धर्मपुर माता मन्दिर रोड, हरिद्वार रोड रिस्पना आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान अवैध होर्डिंग्स भी हटाये गए।

नगर निगम ने 58 चालान करते हुए रुपए 64100 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई, पुलिस द्वारा लगभग 33 चालान करते हुए, रुपए 18200 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई। इसी प्रकार आरटीओ द्वारा लगभग 09 चालान करते हुए रुपए 4500 के अर्थदंड की कार्रवाई की गई।

सीएम धामी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित अभियान चलाते हुए, फुटपाथ, सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करें तथा किसी भी दशा में उन्हें पुनः अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण व किसी भी प्रकार की अवाछनीय गतिविधिया संचालित न होने दे।

Related Post

बांग्लादेश विदेश मंत्री की यात्रा

भारत ने नागरिकता संशोधन पर अमेरिकी आयोग की टिप्पणी को बताया पूर्वाग्रह से ग्रसित

Posted by - December 10, 2019 0
  नई दिल्ली । भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को ‘अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग’ के नागरिकता संशोधन विधेयक और…

हरिद्वार में खुलेगा कैंसर अस्पताल, टाटा इंस्टीट्यूट से होगा अनुबंध- अनिल बलूनी

Posted by - August 20, 2021 0
राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि हरिद्वार और हल्द्वानी में इस साल के आखिर तक कैंसर के इलाज की…