CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

423 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाए। सभी सचिव अपने विभागों की रिक्तयों की सूचना एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करायें। जिसमें सभी विभागों के कुल पदों का विवरण, वर्तमान में कार्यरत एवं रिक्त पदों का पूरा विवरण शामिल हो।

सचिवालय में शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग द्वारा नियमित रोजगार मेलों का आयोजन किया जाए, जिसमें औद्योगिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए। जिससे राज्य के अधिक से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये विभागों की फाइलें शासन स्तर पर अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसका मुख्यमंत्री कार्यालय से भी संज्ञान लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों के रिक्त पदों के जो अधियाचन आयोग को भेजे जाने हैं, उनका परीक्षण कर यथाशीघ्र भेजा जाए। अधियाचन भेजने से पहले सभी आवश्यक औपचारिकताएं भली भांति पूरी की जाये, ताकि भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी आ सके।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर तेजी से कार्य किये जाए, यह सुनिश्चित करना भी विभागीय अधिकारियों का दायित्व है, इसके लिए विभागों को अपनी कार्यप्रणाली में और सुधार लाने होंगे। विभागीय उपयोगिता के दृष्टिगत आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रकृति पदों को शीघ्रता से भरे जाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,  आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव  आर. के. सुधांशु, डीजीपी  अशोक कुमार, प्रमुख वन संरक्षक  विनोद कुमार सिंघल, सचिव  आर. मीनाक्षी सुंदरम,  शैलेष बगोली,  अरविन्द सिंह ह्यांकी,  सचिन कुर्वे,  बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम,  रविनाथ रमन, डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक शिक्षा  बंशीधर तिवारी,शासन के अन्य अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित थे।

Related Post

Dhami Cabinet

उत्तराखंड की नई आबकारी नीति: ओवररेटिंग पर लगेगा अंकुश, धार्मिक क्षेत्रों में नहीं बिकेगी शराब

Posted by - March 3, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट (Dhami Cabinet) की बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में मुख्य 17 प्रस्तावों पर…
योगी सरकार

योगी बोले- कुछ दिनों में केजरीवाल के साथ ओवैसी भी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तरीखें जैसे-जैसे नज़दीक आ रही हैं। वैसे-वैसे बीजेपी अरविंद केजरीवाल पर ज्यादा हमलावर होती…

पीएम मोदी ने 35 राज्यों को दी ऑक्सीजन प्लांट की सौगात, कहा- भारत ने हासिल किया लक्ष्य

Posted by - October 7, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स ऋषिकेश से 35 राज्यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में पीएम केयर्स के तहत…

कश्मीरी हिंदू-सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को शामिल न करने पर भड़के BJP सांसद- PM ने ठीक न किया

Posted by - June 25, 2021 0
केंद्र सरकार की अकसर आलोचना करने वाले भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर पीएम मोदी से नाराज हो गए…