CM Dhami

हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में करें शामिल: सीएम धामी

204 0

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अधिकारियों को पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन की शुरुआत करने के निर्देश दिए। कुमाऊं क्षेत्र में यह मैराथन गुंजी से आदि कैलाश और गढ़वाल में नीति माणा से लेकर मलारी तक आयोजित की जाए।

उन्होंने (CM Dhami) अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस आयोजन को वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में शामिल किया जाए और हर वर्ष निर्धारित तिथि पर इसका नियमित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अधिकारियों को आपदा प्रबंधन तंत्र को अधिक सशक्त बनाने के साथ ही तय समय पर प्रभावितों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। सीमांत एवं पर्वतीय क्षेत्रों में फसलों की सुरक्षा के लिए घेरबाड़/सोलर फेंसिंग के संबंध में विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली और अपर सचिव बंशीधर तिवारी उपस्थित थे।

Related Post

दिल्ली में सबसे ज्यादा हुए सड़क हादसे, एनसीआरबी के आकंड़ों से हुआ खुलासा

Posted by - October 30, 2021 0
नई दिल्ली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरों की ताजा रिपोर्ट के आकंड़ों के मुताबिक, सड़क हादसों में मौत होने के मामले…
IC3A 2020

IC3A 2020: भारतीय संस्कृति ने हमेशा विज्ञान और तकनीक को बढ़ावा देने का कार्य किया

Posted by - February 7, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय द्वारा मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर और डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय…
शरद पवार

अजित पवार बनेंगे डिप्टी सीएम या नहीं? शरद पवार ने दिया ये जवाब

Posted by - December 21, 2019 0
मुंबई। अजित पवार महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी सरकार में उपमुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं? राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शनिवार…