CM Dhami

एक ही प्लेटफॉर्म पर पर आमजन को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं: सीएम धामी

374 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि लोगों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पर सभी सुविधाएं आसानी से मिले, इसके लिए जन सुविधा से जुड़े सभी विभागों को एक अम्ब्रेला में लाया जाए। राज्य में युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी विभागों को तेजी से कार्य करने होंगे। इसके साथ ही जन सेवाओं से जुड़े मामलों में ऑनलाइन प्रक्रियाओं को आसान बनाने होंगे।

सचिवालय में सशक्त उत्तराखण्ड @ 25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए आईटीडीए और उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

आईटीडीए की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सेवा के अधिकार में और जन सेवाओं को जोड़ा जाए। ऑनलाइन प्रक्रियाओं के तहत जो भी सेवाएं दी जा रही हैं, इन सेवाओं का व्यापक स्तर पर आम जन तक प्रसार भी किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उच्च शिक्षा एवं तकनीक शिक्षा विभाग को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उच्च शिक्षा के साथ-साथ युवाओं के कौशल विकास पर विशेष फोकस करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें युवाओं को रोजगार परक शिक्षा की दिशा में आगे ले जाने के लिए तेजी से कार्य करना है।

उन्होंने कहा कि घर बैठे ही अधिकांश सेवाओं का लाभ आसानी से एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाये। राज्य के जिन क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी की अभी भी समस्या है, उनका जल्द समाधान हो। विभिन्न सरकारी योजनाओं का आम जन को पूरा लाभ पात्रता के अनुसार एक क्लिक पर सारी जानकारी उपलब्ध हो सके। विभागों की ओर से भविष्य की आवश्यकताओं को देखकर दीर्घकालिक योजनाएं बनाई जाएं।

उन्होंने उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार की सहायतित योजनाओं में तेजी से कार्य किये जाएं। औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अनेक संभावनाएं हैं,युवाओं को कौशल विकास के साथ ही अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने पर ध्यान दिया जाए। राज्य में अधिक से अधिक औद्योगिक गतिविधियां हों, बाहर से निवेशक आयें, इस दिशा में तेजी से प्रयास करना हैं।

सीएम धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि विभिन्न विभागों के जो बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे नहीं बढ़ रहे हैं,उनकी जल्द समीक्षा की जायेगी। सरकारी भूमि का सही तरीके से उपयोग हो, इसके लिए जो भी कार्य किये जाएं, वे मास्टर प्लान के तहत ही हों। मसूरी एवं नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। हमें ऐसी व्यवस्था पर भी ध्यान देना होगा कि पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को अधिक जाम की स्थिति से न गुजरना पड़े।

अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 485 सेवाएं:-

बैठक में बताया गया कि अपणि सरकार पोर्टल के माध्यम से 485 सेवाएं लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसमें से 265 सेवाएं सेवा के अधिकार में ली गई हैं। सेवा के अधिकार में और सेवाओं को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आय के संसाधन बढ़ाने के प्रयास किये जा रहे हैं। रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी, डिजिटल साक्षरता एवं कौशल विकास की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार की योजनाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। स्वरोजगार की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। एमसएमई के तहत भी अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

राज्यपाल से मिले सीएम धामी

बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी,सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम,शैलेश बगोली,प्रो.दुर्गेश पंत महानिदेशक यूकॉस्ट,अपर सचिव विजय कुमार जोगदाण्डे,महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा, निदेशक आई.टी.डी.ए नितिका खण्डेलवाल,अपर सचिव नवनीत पाण्डे,मनोज पंत और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

सुप्रीम कोर्ट के जज ने कहा, झूठ का पर्दाफाश करें बुद्धिजीवी, सरकार पर भरोसा अच्छी बात नहीं

Posted by - August 28, 2021 0
सरकारी कामों की आलोचना करके सरकार के निशाने पर आने वाले लोगों का पक्ष लेते हुए सुप्रीम कोर्ट के जज…
किसान के लिए खुशखबरी

बड़ी खुशखबरी: किसानों की समस्या का मोदी सरकार ने किया समाधान, 31 दिसंबर आखिरी तारीख

Posted by - December 23, 2019 0
बिजनेस डेस्क। किसानों की परेशानियों को देखते हुए मोदी सरकार उन लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी लाई हैं। मोदी…
Kedarnath Dham

विधि-विधान से खुले ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट

Posted by - May 10, 2024 0
केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट…

जहां मंदिर उसके 5 किमी दायरे में नहीं बिकेगा बीफ, असम सरकार ने पास किया मवेशी संरक्षण बिल

Posted by - August 14, 2021 0
अपने चुनावी वादों को पूरा करने के क्रम में असम की भाजपा सरकार ने मवेशी संरक्षण बिल को विधानसभा के…