CM Dhami

धामी ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दिए सख्त निर्देश

375 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सचिवालय में राज्य की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये। इसमें मुख्यमंत्री (CM Dhami) को जानकारी दी गई कि वन विभाग ने 455 हेक्टेयर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को हटा चुका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण को न रोकने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी और कड़ी कार्रवाई भी की जायेगी। सरकारी भूमि से विशुद्ध रूप से अतिक्रमण हटना है। इसके लिए शासन से जो आदेश जारी होंगे, उस पर सभी जनपदों को तेजी से कार्य करना है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने गृह विभाग को आदेश दिये कि बाहरी व्यक्तियों का लगातार सत्यापन अभियान चलाया जाए और किरायेदारों का भी नियमित सत्यापन किया जाए। इस कार्य में लापरवाही करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए। अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और एक दूसरे का।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी भूमि का अपना यूनिक नंबर होगा। सभी विभाग अपनी सरकारी संपत्ति का रजिस्टर मेंटेन करेंगे। इसकी डिजिटल इन्वेंटरी होगी। सरकारी भूमि की समय समय पर सेटेलाइट पिक्चर ली जाएगी। राज्य की सरकारी जमीन से अवैध अतक्रिमण हटाने के लिए जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। इसके लिए राजस्व परिषद में तकनीकी सहायता के लिए एक सेल बनाया गया है।

Chardham Yatra: श्रद्धालुओं की संख्या पहुंची 12 लाख के पार

बैठक में मुख्य सचिव डॉ.एस.एस.संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एच.सी. सेमवाल, विनय शंकर पाण्डेय, प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक, एडीजी वी. मुरूगेशन, ए.पी अंशुमान, विशेष सचिव रद्धिमि अग्रवाल, मुख्य वन संरक्षण वन पंचायत पराग मधुकर धकाते, कुमायूं कमिश्नर दीपक रावत, सभी जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

Related Post

Lucknow University

बीएड-2020-22 की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश की प्रक्रिया खत्म

Posted by - January 1, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने बीते अगस्त माह में आयोजित उप्र संयुक्त प्रवेश-परीक्षा बीएड-2020-22 (B.Ed-2020-22)  की महाविद्यालय स्तर से सीधे प्रवेश…
CM Bhajan Lal

अपनी मेहनत से होनहार प्रतिभाएं देश और समाज का नाम करती हैं रोशन: सीएम शर्मा

Posted by - September 15, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि होनहार प्रतिभाएं अपनी मेहनत और लगन से समाज एवं…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली चुनाव: परिवार संग वोट डालने पहुंची तापसी पन्नू, शेयर किया ये खास मैसेज

Posted by - February 8, 2020 0
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। सुबह सात बजे…
Savin Bansal

निजी स्कूल कर रहा था टीसी देने में आनाकानी, मामला डीएम तक पंहुचा तो फूले हाथ-पांव, उसी दिन काटी टीसी

Posted by - July 12, 2025 0
देहरादून: जिला प्रशासन देहरादून के जनमानस की छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण हेतु त्वरित निर्णय से जहां जिला प्रशासन की सक्रियता…