CM Dhami

सीएम धामी ने 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को दिये नियुक्ति पत्र

394 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग के अंतर्गत लोक सेवा आयोग के चयनित 27 डिप्टी जेलरों और 285 बंदी रक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस प्रकार आज कुल 312 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन आप सभी के लिए काफी खुशी का दिन है, क्योंकि कड़ी मेहनत व परिश्रम के बाद आप इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आप पहले दिन से ही अपने लिए नियम निर्धारित कर लें कि आपको पद के अनुरूप जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका निर्वहन आप पूर्ण जिम्मेदारी से करेंगे। उन्होंने कहा कि नवाचार को धरातल पर उतारने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। उसी के अनुरूप हम सबको पग-पग पर, जिसको भी जो भी जिम्मेदारी मिली है। उसको पूर्ण मनोयोग से पूरा करना सुनिश्चित करते हुए अपनी-अपनी सहभागिता निभाते हुए देश और राज्य को आगे बढ़ाएंगे।

धामी सरकार: रोजगार मेलों में साढ़े तीन हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार

इस अवसर पर सचिव गृह शैलेश बगोली, अपर सचिव गृह अतर सिंह, महानिदेशक कारागार विमला गुंजयाल, उप महानिरीक्षक कारागार दधि राम, सहायक महानिरीक्षक कारागार यशवंत सिंह सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थें।

Related Post

pramila-jaipal

अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल को मिली बड़ी जिम्‍मेदारी

Posted by - March 4, 2021 0
वॉशिंगटन। अमेरिका में भारतवंशी सांसद प्रमिला जयपाल (Pramila Jayapal) को एकाधिकार व्यापार रोधी, वाणिज्यिक और प्रशासनिक कानून पर संसद की…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का हो रहा संचार : धामी

Posted by - November 6, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Puskar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व…
CM Vishnu dev Sai

सीएम साय ने किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन पर की बात

Posted by - May 22, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने बुधवार को हिंसा प्रभावित किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्रों से फोन…
CM Dhami

किच्छा क्षेत्र के ऐतिहासिक विकास कार्य भविष्य में मील के पत्थर साबित होंगे : मुख्यमंत्री

Posted by - October 13, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को किच्छा खुरपियां फार्म में अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र…