CM Dhami

सीएम धामी ने एम्स के ट्रामा रथ को झंडी दिखाकर किया रवाना

478 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास से एम्स के ट्रामा रथ का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि एम्स ऋषिकेश द्वारा ट्रामा रथ के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर आम लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के बारे में जागरूक करने एवं प्रशिक्षित करने का अभियान छेड़ा है, यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। चिकित्सा के क्षेत्र में इस तरह की पहल कारगर साबित होंगी।

एसोसिएट प्रो. एम्स ऋषिकेष डॉ. मधुर उनियाल ने कहा कि 11 से 17 अक्टूबर तक ट्रामा सप्ताह के तहत एम्स ऋषिकेश का ट्रामा रथ राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अन्य विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं तथा आम जनमानस को चिकित्सा के प्रति तत्कालिक सहायता और आवश्यक इलाज की जानकारी देगा एवं उन्हें प्रशिक्षित करेगा।

शिक्षा खेतों और गांव तक पहुंचे: राज्यपाल गुरमीत सिंह

यह ट्रामा रथ उत्तराखंड के आम जनमानस में ट्रॉमा  चिकित्सा के प्रति जन जागरूकता लाकर उन्हें दुर्घटना के दौरान किस प्रकार से फर्स्ट ऐड दिया जाता है और घायल व्यक्ति की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसका प्रशिक्षण देगा। सप्ताह भर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के तहत ट्रॉमा रथ अलग अलग दिनों में अलग अलग स्थानों पर एम्स के ट्रॉमा विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगा।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया, डॉ.अजय कुमार, डॉ. कमलेश बैरवा, डॉ. पी. सी. मीणा, डॉ. दिनेश पंचाल उपस्थित थे।

Related Post

आज तक मैं जितनों से मिली हूं उनमें सबसे नीच संघी है- स्वरा ने किया ट्वीट

Posted by - July 6, 2021 0
अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और आरएसएस पर हमला करती नजर आती हैं, उन्होंने फिर संघ पर…
Anurag Agarwal

मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर ही किया जा सकेगा मतदान: अनुराग अग्रवाल

Posted by - April 12, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे अहम कड़ी मतदाता हैं, इसलिए…
CM Dhami

चंपावत में खड़ी होली महोत्सव का भव्य शुभारम्भ, मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृति संरक्षण का दोहराया संकल्प

Posted by - February 24, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चंपावत में कलश संगीत कला समिति द्वारा आयोजित खड़ी होली महोत्सव का वर्चुअल…
Priyanka Gandhi

UP के ग्रामीण इलाकों में नहीं हो रहा कोरोना टेस्ट, शहरों में भी मुश्किल: प्रियंका

Posted by - April 27, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना टेस्ट नहीं हो…