CM Dhami

उत्तरकाशी के कलस्टर विद्यालयों काे मिली 15 बसें, मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग ऑफ

286 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को देहरादून से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों में परिवहन सुविधा के लिए 15 बसों का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री(CM Dhami) ने कहा कि स्कूली बच्चों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध होने से उन्हें विद्यालय आवागमन की सहूलियत मिलेगी।

उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. एम.एस. बिष्ट ने जिला खनिज न्यास फाउण्डेशन की मद व अनटाइड फण्ड से 15 बस क्रय की स्वीकृति दी। प्रति बस के लिए 20 लाख की दर से कुल 03 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

विकासखण्ड नौगांव के लिए 05, भटवाडी और डुण्डा के लिए 03-03, पुरोला के लिए 02, चिन्यालीसौड़ और विकासखण्ड मोरी के लिए 01-01 बस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी, प्रमोद नैनवाल, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, जिलाधिकारी डॉ. एम.एस. बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल, जिला शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी शैलेन्द्र अमोली उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

स्कूटी सवार युवकों को गिरता देख सीएम धामी ने रुकवाई फ्लीट, भिजवाया अस्पताल

Posted by - November 17, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की फ्लीट वाडिया हिमालयन भू विज्ञान संस्थान से सचिवालय आ रही थी, इस…
CM Vishnudev Sai presented PM Modi with a bell metal artwork titled 'Mata Kaushalya's Ram'.

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट

Posted by - April 7, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध…