cm dhami

उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए गुणात्मक वृद्धि होगी: सीएम धामी

528 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड में उत्पादित आम की प्रथम खेप, शहद एवं राजमा के अंतरराष्ट्रीय बाजार संयुक्त राज्य अमेरिका एवं दुबई में निर्यात के लिए भेजे जा रहे वाहनों को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए गुणात्मक वृद्धि के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपिडा) के माध्यम से 1.5 टन आम, 28 टन राजमा एवं 80 टन शहद से भरे वाहनों को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एपिडा के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय बाजार के लिए राज्य के उत्पाद भेजे जा रहे हैं, यह सराहनीय पहल है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय मार्केटिंग के लिए गुणात्मक वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्पादन को कैसे अच्छी मार्केटिंग मिले, इस दिशा में सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारे स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा मिले, इसके लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। राज्य में किसानों की आजीविका को बढ़ाने के लिए तथा आवश्यक सभी व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाने के लिए कृषि कलेंडर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के छोटे कृषकों की आर्थिकी को बढ़ाने के लिए कलस्टर के विकास के लिए सहकारिता, कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने के लिए उत्तराखंड में प्रदेश सरकार की ओर से पूरे प्रयास किये जा रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार की कृषि कल्याण से संबंधित योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

सीएम धामी ने डॉक्यमेंट्री फिल्म व पुस्तक वॉकिंग टू द गॉड का किया विमोचन

इस मौके पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड जब राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती मनायेगा, तब तक कृषि एवं उद्यान के क्षेत्र में राज्य में उत्पादन दोगुना किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उच्च गुणवत्तायुक्त पौधे उपलब्ध कराने के लिए नर्सरी बनाई जा रही है।

कृषि सचिव शैलेश बगोली ने कहा कि राज्य के उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ ही उत्पादों को अच्छा मार्केट मिले, इस दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उत्पादों के वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य से प्रथम बार आम की चौसा एवं लंगड़ा प्रजातियों के उच्च गुणवत्तायुक्त फलों का निर्यात दुबई को किया जा रहा है। किसान उत्पादक संगठनों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त शहद का निर्यात संयुक्त राज्य अमेरिका को किया जा रहा है। राजमा के निर्यात को बढ़ावा देते हुए राज्य के कृषकों द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्तायुक्त राजमा का निर्यात भी संयुक्त राज्य अमेरिका को किया जा रहा है।

Related Post

Farmers

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लिखी जा रही प्रदेश के किसानों की समृद्धि की नई कहानी

Posted by - April 6, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने कुशल नेतृत्व और किसान (Farmers) हितैषी नीतियों के दम पर राज्य को…
Jan-Jan ki Sarkar Jan-Jan ke Dwar

जन–जन तक सरकार, हर समस्या का समाधान : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक उपलब्धि

Posted by - January 15, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के कुशल, संवेदनशील और जनोन्मुखी नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘जन–जन की सरकार,…
CM Yogi inaugurated the renovated visitors' gallery of the Vidhan Sabha

विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर, दर्शक दीर्घा इसका फर्स्ट इंप्रेशनः सीएम योगी

Posted by - December 16, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान सभा की नवीनीकृत दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया।…
CM Vishnudev Sai

हम अपने राज्य के साथ ही पड़ोसी राज्यों को भी बिजली उपलब्ध करा रहे: CM साय

Posted by - September 11, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत उत्पादन के मामले में देश के अग्रणी राज्यों में से एक है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना…