CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी बोले- मोदी के नेतृत्व में भारत के ज्ञान और शक्ति से परिचित हो रही दुनिया

273 0

हल्द्वानी। नैनीताल दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित आम्रपाली विश्वविद्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा कि युवाओं के हर कार्यक्रम में जोश एवं उत्साह होता है। देश की युवा शक्ति ज्ञान, ऊर्जा और उत्साह से भरी हुई है। उत्तराखंड के युवा शिक्षा, तकनीक, कला, खेल हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। युवा शक्ति अपने सपनों को साकार करने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना योगदान दे रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व भारत के ज्ञान और शक्ति से परिचित हो रहा है। गत 10 वर्षों में भारत की पहचान और शक्ति पूरे विश्व में बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि मनुष्य अनंत शक्ति और ऊर्जा का भंडार है। व्यक्ति को केवल अपनी ऊर्जा को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ सही दिशा में चलने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि सभी युवा उच्च शिक्षा प्राप्त करने बाद विभिन्न क्षेत्रों में जाकर समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को श्रेष्ठ राष्ट्र बनाने का कार्य हो रहा है। मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार भी निरंतर राज्य को आगे बढ़ा रही है। अल्मोड़ा, चंपावत, देहरादून में साइंस सेंटर, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क एवं खेल विश्वविद्यालय निर्माण सहित कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

साइबर अटैक से उबरा उत्तराखंड, सभी प्रमुख सेवाएं सुचारू

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के बेहतर और सुरक्षित भविष्य के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लेकर आई है। 2022 पीसीएस फाइनल रिजल्ट एवं 2024 प्रारंभिक रिजल्ट घोषित हो चुका है। उत्तराखंड में अनेकों क्षेत्र के युवाओं का सरकारी नौकरियों में चयन हुआ है। राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में 17 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी विभागों में नियुक्ति दी है। राज्य में धर्मांतरण रोकने के लिए कानून लाया गया है। 5000 एकड़ से ज्यादा जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराया है। राज्य में दंगारोधी कानून लागू हो गया है। राज्य की महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण दिया गया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में 20 मॉडल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। प्रदेश में आईटी लैब, स्मार्ट क्लास, परीक्षा भवन एवं महिला छात्रावास का भी निर्माण किया जा रहा है। राज्य सरकार ने आम बजट में युवा कल्याण, खेल, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर 1700 करोड़ का प्रावधान किया है। इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री अनिल डब्बू, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेन्द्र पाल रौतेला, आयुक्त कुमाऊं दीपक, पुलिस उप महानिरीक्षक योगेन्द्र सिंह रावत रावत, जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, हल्द्वानी नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, आम्रपाली विश्वविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय ढींगरा, कुलपति एनएस बिष्ट आदि मौजूद थे।

Related Post

Chief Electoral Officer Dr. B.V.R.C. Purushotham

डुप्लिकेट वोटर आइडी कार्ड की समस्या का आयुग ने किया समाधान: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - May 22, 2025 0
भारत निर्वाचन आयोग ने देश में मतदान प्रकिर्या में सरल एवं सुगमता के दृष्टिगत बीते कुछ समय में अभूतपूर्व निर्णय…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

Posted by - November 16, 2024 0
वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा…
CM Yogi

जो काले कर्मों से राजमहल सजाते हैं, वही इतिहास में कलंक बन जाते हैं: सीएम योगी

Posted by - April 30, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विस्तृत…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने ‘ग्रामोत्थान परियोजना’ के तहत ग्राम्य विकास विभाग की पहल की सराहना की

Posted by - October 6, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के…
CM Vishnu Dev Sai

बस्तर के हर कोने तक पहुंचाएंगे विकास का उजाला: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Posted by - May 30, 2025 0
रायपुर । बस्तर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़…