CM Dhami

हरिद्वार कुंभ मेला को केंद्र ने दिए 500 करोड़, सीएम धामी ने पीएम का आभार जताया

42 0

देहरादून | हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2027 तक होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को ₹500 करोड़ की राशि जारी कर दी है, जिससे मेला क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, घाटों के सौंदर्यीकरण और जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार ने कुंभ को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्वीकृत राशि से यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है और राज्य के विकास में केंद्र का सहयोग लगातार मिलता रहा है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार जैसे कार्यों से प्रदेश को मजबूती मिली है, जिसका लाभ कुंभ 2027 की तैयारियों में भी दिखेगा।

राज्य सरकार ने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा। समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के जरिए देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध कुंभ 2027 की तैयारी तेज, हरिद्वार के लिए केंद्र से ₹500 करोड़ मंजूर हरिद्वार में जनवरी से अप्रैल 2027 तक होने वाले कुंभ मेले की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को ₹500 करोड़ की राशि जारी कर दी है, जिससे मेला क्षेत्र में बुनियादी ढांचे के विकास, घाटों के सौंदर्यीकरण और जरूरी व्यवस्थाओं को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार ने कुंभ को बेहतर ढंग से आयोजित करने के लिए काम शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सामाजिक एकता का प्रतीक है। स्वीकृत राशि से यातायात प्रबंधन, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव रहा है और राज्य के विकास में केंद्र का सहयोग लगातार मिलता रहा है। चारधाम परियोजना, ऑल वेदर रोड, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार जैसे कार्यों से प्रदेश को मजबूती मिली है, जिसका लाभ कुंभ 2027 की तैयारियों में भी दिखेगा।

राज्य सरकार ने भरोसा जताया कि केंद्र और राज्य के संयुक्त प्रयासों से हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 ऐतिहासिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित होगा। समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों के जरिए देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Related Post

Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर

Posted by - August 23, 2024 0
रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रात दस बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इस…
Arvind kejriwal

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने 5000 कोविड बेड बढ़ाने के लिए केंद्र से मांगी मदद

Posted by - April 12, 2021 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री केजरीवाल (Chief Minister Kejriwal) ने कहा कि कोरोना के जंग में हमारा सहयोग करने के लिए कोविड…
CM Vishnudev Sai

CM साय ने मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - October 3, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज गुरुवार काे शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बम्लेश्वरी के दर्शन…
Savin Bansal

शोभा को रोजगार हेतु राइफल क्लब से आर्थिक सहायता भी मिलेगी जल्द; डीएम ने दिए निर्देश

Posted by - October 16, 2025 0
देहरादून: विगत माह शोभा रावत ने जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) से मिलकर अपनी व्यस्था सुनाते…