PM Modi, CM Dhami

देवभूमि को PM मोदी ने दी 2 बड़ी सौगात, CM पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

146 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोनप्रयाग से केदारनाथ और गोविन्दघाट से हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे विकास के लिए केन्द्रीय मंत्रीमंडल द्वारा मंजूरी दिये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आने से पहले प्रधानमंत्री ने राज्य को दो बड़ी सौगात दी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का विकास होने से श्रद्धालुओं को दर्शन में काफी सुगमता होगी। मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री से इन दोनों रोपवे के निर्माण के लिए अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड हर क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार का हर क्षेत्र में राज्य को सहयोग मिल रहा है।

श्री केदारनाथ का पुनर्निमाण, श्री बदरीनाथ के मास्टर प्लान के कार्य तेजी से हुए हैं। उनके आने के बाद राज्य में शीतकालीन यात्रा में भी श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि होगी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

बागेश्वरधाम पहुंचे CM साय, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की कथा में हुए सम्मिलित

Posted by - February 25, 2025 0
रायपुर/छतरपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) मंगलवार को खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे, यहां से वे बागेश्वर धाम छतरपुर…
12th Kunwar Munidra Singh Memorial Inter-School Cricket Tournament

काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

Posted by - February 17, 2021 0
लखनऊ। काॅल्विन ताल्लुकेदार्स काॅलेज के प्रांगण में 12वां कुंवर मुनीद्र सिंह मेमोरियल अन्तर्विद्यालीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारम्भ हुआ। यह टूर्नामेंट…
Forest Fire

टनकपुर-देहरादून के मध्य ट्रेन संचालन की मिली स्वीकृति, धामी ने पीएम मोदी एवं रेल मंत्री का जताया आभार

Posted by - March 1, 2024 0
देहरादून। रेल मंत्रालय ने टनकपुर-देहरादून के मध्य नई ट्रेन के संचालन को स्वीकृति दे दी है। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर…