CM Dhami

मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा बस हादसे पर जताया दुख, एआरटीओ को निलंबित करने का आदेश

235 0

देहरादून। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद के सल्ट तहसील क्षेत्रांतर्गत कुपि मोटर मार्ग पर हुए बस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना की मजिस्ट्रेट जांच बैठाई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) पूरे घटनाक्रम पर खुद नजर बनाए रखे हैं और अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई के लिए लगातार निर्देश दे रहे हैं। हादसे में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं।

अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, अब तक 20 लोगों की मौत

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने खाई में गिरी बस में सवार सभी यात्रियों को निकालने के लिए तेजी से अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Post

थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

आम आदमी को झटका, खुदरा के बाद थोक महंगाई ने तोड़ा चार सालों का रिकॉर्ड

Posted by - January 14, 2020 0
नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आधिकारिक आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार,…
‘कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा’

सभी एकजुट हों तो निश्चित तौर पर ‘कोरोना हारेगा, इंडिया जीतेगा’: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Posted by - April 24, 2020 0
देहरादून । राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया “सोल ऑफ द सॉयल” कॉफी टेबल बुक का विमोचन

Posted by - March 8, 2025 0
रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Dev Sai) ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत पर…
CM Dhami

राहत और बचाव कार्यों का वरिष्ठ अधिकारी निरंतर अनुश्रवण करें : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - August 3, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शासन के वरिष्ठ अधिकारियों को अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं…
Nainital's 'Namkeen

नैनीताल की ‘नमकीन’ को मिले प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान

Posted by - January 22, 2023 0
नैनीताल। स्थानीय विधायक और भाजपा नेताओं ने नैनीताल की ‘नमकीन’ (Namkeen) को प्रमुख स्थानीय उत्पाद के रूप में पहचान दिलाने…