CM Dhami

केन्द्र से 13 निर्भया हॉस्टल को मिली स्वीकृति, सीएम धामी ने जताया आभार

337 0

देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) के अनुरोध पर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से राज्य की कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा की छात्राओं के लिए कुल 13 निर्भया हॉस्टल को स्वीकृति मिलने के साथ 48 करोड़ की धनराशि को मंजूरी मिली है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन छात्रावासों के निर्माण से राज्य के विभिन्न जनपदों में कार्यशील महिलाओं व उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री धामी ने ऑनलाइन डेस्क बोर्ड का किया शुभारंभ

पचास बेड के निर्भया हॉस्टल प्रदेश में भीमताल, हल्द्वानी, भगवानपुर, सेलाकुई, पिथौरागढ़, चम्पावत, अल्मोड़ा, कर्णप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, एवं रूद्रप्रयाग में बनाये जाएंगे। इसके लिये लगभग 48 करोड की धनराशि की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

Related Post

Bageshwar by-election

बागेश्वर में सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान, मुख्यमंत्री की अपील-पहले मतदान, फिर जलपान’

Posted by - September 5, 2023 0
बागेश्वर।  बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव ( Bageshwar By-election) के लिए मंगलवार सुबह नौ बजे तक 10.2 फीसद मतदान हुआ…
Film producer company thanks CM Dhami for shooting

शूटिंग और सब्सिडी के लिए फिल्म निर्माता कंपनी ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Posted by - March 9, 2023 0
देहरादून। प्रसिद्ध फिल्म निर्माता कम्पनी जंगली पिक्चर्स ने अपनी फिल्म ‘बधाई-दो’ की शूटिंग और सब्सिडी को उत्तराखंड में मिले सहयोग…

जन्मदिन पर उठी एके शर्मा को यूपी का मुख्यमंत्री बनाने की मांग

Posted by - July 12, 2021 0
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा ने रविवार को दिल्ली स्थित यूपी भवन में संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक, पूर्व आईएएस ब्राह्मण शिरोमणि…