CM Dhami

उत्तराखण्ड ने हासिल की राजस्व अधिशेष की ऐतिहासिक उपलब्धि, CAG रिपोर्ट ने की पुष्टि

145 0

देहारादून। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में ₹5,310 करोड़ का राजस्व अधिशेष दर्ज कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ उत्तराखण्ड उन राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने इस अवधि में राजस्व अधिशेष दर्ज किया है।

CAG रिपोर्ट के प्रमुख बिंदु:

• राजस्व अधिशेष : वित्तीय वर्ष 2022-23 में उत्तराखण्ड ने ₹5,310 करोड़ का अधिशेष दर्ज किया।
• समग्र प्रगति : यह उपलब्धि राज्य की वित्तीय स्थिति में उल्लेखनीय सुधार का संकेत देती है।
• आर्थिक मजबूती का प्रमाण : कभी “बिमारू” श्रेणी से जोड़े जाने के बाद अब उत्तराखण्ड ने सुदृढ़ वित्तीय प्रबंधन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
• सकारात्मक आर्थिक परिवर्तन : पूर्व में वित्तीय अनुशासन की चुनौतियों के बावजूद सतर्क प्रबंधन व पारदर्शी नीतियों के बल पर राज्य ने यह उपलब्धि हासिल की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में दर्ज यह उपलब्धि उत्तराखंड की सुशासन की नीतियों का परिणाम है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से प्रेरणा लेकर राज्य को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि यह केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्ध भविष्य की दिशा में रखा गया एक मजबूत कदम है। सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और वित्तीय अनुशासन की नीति पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

Related Post

CM Bhajan Lal

विकसित राजस्थान की यात्रा में शिक्षक बड़े साझेदार : मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं, वे नव पीढ़ी में चरित्र-निर्माण की…
Coronation Automatic Parking

मुख्यमंत्री के आधुनिक उत्तराखंड विजन को मूर्तरूप देता देहरादून जिला प्रशासन

Posted by - July 12, 2025 0
देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री (CM Dhami) के आधुनिक उत्तराखंड के विजन को साकार करते हुए ऑटोमेटिक मैकेनिकल…
Savin Bansal

राजकीय नशामुक्ति केन्द्र को एम्बुलेंस डीएम ने दिखाई हरी झण्डी; स्पोर्टस कालेज को फर्नीचर

Posted by - December 29, 2025 0
देहरादून: जिले में शिक्षा एवं खेल संरचनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल के तहत…
सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता

सुशांत को याद कर भावुक हुईं एकता, लिखा- ‘सुशी हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी’

Posted by - July 15, 2020 0
मुंबई। जानी-मानी फिल्मकार एकता कपूर एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हो गयी। सुशांत…