CM Dhami

भीमताल बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने दिए बेहतर इलाज और सघन चेकिंग के निर्देश

234 0

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) गुरुवार को एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु हल्द्वानी पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर बुधवार को भीमताल में हुए बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। साथ ही कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को सड़क हादसों को रोकने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बृहस्पतिवार को अपने प्रस्तावित कार्यक्रम में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सबसे पहले सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने बुधवार को भीमताल में बस दुर्घटना में घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी मुलाकात की साथ ही उन्होंने गंभीर रूप से घायल लोगों को आवश्यकता अनुसार हायर सेंटर रेफर करने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ऐसे सड़क हादसों को रोकने के लिए अन्य राज्यों से आ रही गाड़ियों के लाइसेंस की जांच और अन्य दस्तावेज की जांच संघन चेंकिंग अभियान चलाया जाएगा। साथ ही यातायात को नियंत्रण करने के लिए कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को जिम्मेदारी दी गई है।

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी के योगदान को याद कर अर्पित की श्रद्धांजलि

गौरतलब है कि बस हादसे में 5 लोगों की मौत और गंभीर रुप से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस के जरिए शिफ्ट किया गया। जबकि अन्य घायलों का इलाज एसटीएच में किया जा रहा है। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। साथ ही गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।

Related Post

SS Sandhu

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई वित्त पोषित UKPFMS परियोजना के मिड टर्म रिव्यू की बैठक

Posted by - October 13, 2022 0
देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में विश्व बैंक द्वारा वित्त…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण रोकने के दिए निर्देश

Posted by - August 11, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवर को मुख्यमंत्री आवास में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान राज्य में…
CM Dhami

सीम धामी ने ड्रग्स फ्री उत्तराखंड मिशन-2025 के तहत आयोजित ब्लड डोनेशन कैम्प का किया शुभारंभ

Posted by - February 21, 2024 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता (मिस्सरवाला) डोईवाला…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने गर्मी बढ़ने से विद्युत माँग बढ़ने पर ली यूपीसीएल के साथ उच्च स्तरीय बैठक

Posted by - April 27, 2026 0
मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में राज्य में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की उच्चस्तरीय…