CM Dhami directed to make the film 'Godaan' tax free

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए

3 0

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने किसान परंपरा, ग्रामीण जीवन और गोवंश के महत्व पर आधारित फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए हैं। यह फिल्म 6 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और समाज को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ने का संदेश देती है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि गाय केवल धर्म और आस्था का विषय नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति, समाज और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग है। इस तरह की फिल्मों के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और संवेदनशीलता विकसित होती है, इसलिए ऐसी फिल्मों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि प्रदेश सरकार गोवंश संरक्षण को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में गोसदनों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जिससे निराश्रित और बेसहारा गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। साथ ही गोपालकों और पशुपालकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड सरकार सामाजिक, सांस्कृतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों और रचनात्मक प्रयासों को भविष्य में भी प्रोत्साहन देती रहेगी।

Related Post

चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों ने किया हंगामा, बैरिकेड तोड़ चंडीगढ़ में घुसकर राजभवन की ओर करेंगे कूच

Posted by - June 26, 2021 0
कृषि कानून को रद्द करने की मांग से शुरू हुए किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं।…
CM Bhajan Lal

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा आज का दिन- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Posted by - December 17, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.…
Anand Bardhan

पूंजीगत व्यय से लेकर जल, सिंचाई और पर्यटन तक—मुख्य सचिव ने तय की विकास की सख्त टाइमलाइन

Posted by - January 20, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने मंगलवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, ईएपी योजनाएं, नाबार्ड योजनाएं, एसएएससीआई,…