CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में कराया अपने दोनों पुत्रों का यज्ञोपवीत संस्कार

352 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हरिद्वार में अपने दोनों बेटों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस कार्यक्रम में परिवार के लोग ही शामिल थे। यज्ञोपवीत संस्कार तीर्थ पुरोहित संजय और शगुन ने कराया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) , उनकी पत्नी गीता धामी और माता शामिल रहीं। इसके अलावा आयार्च बालकृष्ण इस दौरान उपस्थित रहे। भाजपा नेताओं को भी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami)  परिवार सहित शुक्रवार देर राम हरिद्वार पहुंच गए थे। इसके बाद आज सुबह गंगा घाट पर उनके पुत्रों दिवाकर धामी और प्रभाकर धामी का विधि विधान और मंत्रोच्चार के बीच यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। यज्ञोपवीत कर्म कराने के पश्चात मुख्यमंत्री देहरादून के लिए रवाना हो गए।

उप्र से विदेश जाने के लिए अब नही करनी पड़ेगी भागादौड़ी

यह कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था। इसकी जानकारी ना तो भाजपा नेताओं और ना ही मीडिया तक को हो पायी थी।

Related Post

ओवैसी

ओवैसी बोले- इमरान अपनी चिंता करें, हम गर्व से भारतीय मुसलमान

Posted by - January 5, 2020 0
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को कड़ी नसीहत दी…
automated parking

मुख्यमंत्री की आधुनिक राज्य के संकल्प पर आधिारित डीएम की नई पहल, आटोमेटेड पार्किंग

Posted by - May 31, 2025 0
देहरादून: देहरादून शहर में निर्माणाधीन स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग (Automated Parking) का कार्य अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री के निर्देश व…