CM Dhami

ट्रिपल इंजन की सरकार बनने पर बनबसा में तीन गुना होगी विकास की रफ्तार : मुख्यमंत्री

274 0

देहरादून/चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बनबसा में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में रोड शो और जनसभा के जरिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि बनबसा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनी, तो क्षेत्र में तीन गुना विकास सुनिश्चित होगा।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने चंपावत नगर पंचायत में भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रेखा देवी और अन्य सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। रोड शो के बाद आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बनबसा में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा।

उन्होंने (CM Dhami) कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास क्षेत्रीय विकास का कोई विजन नहीं है। यदि ये लोग सत्ता में आ गए तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा देंगे। उनके पास विकास के नाम पर सिर्फ यही बहाना होगा कि उनकी केंद्र और राज्य में सरकार नहीं है, जिस कारण वह क्षेत्र का विकास नहीं करा सकते। उन्होंने जनता से आगामी 23 जनवरी को भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की।

Related Post

BEST MOVIE CHICHHORE

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान, ‘छीछोरे’ को सर्वश्रेष्ठ हिन्दी फिल्म का पुरस्कार

Posted by - March 22, 2021 0
नई दिल्ली। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान हो चुका है। सुशांत सिंह राजपूत अभिनित फिल्म छीछोरे (Chhichhore) को सर्वश्रेष्ठ…
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…
CM Dhami

सीएम धामी ने किया ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का शुभारम्भ

Posted by - February 18, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से वर्चुअल माध्यम से ‘चंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव–2026’ का…