CM Dhami

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सुभाष राणा का चयन, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

244 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चयनित होने पर सुभाष राणा (Subhash Rana) को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि खेल क्षेत्र में उत्तराखंड लगातार प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन राज्य के खेल विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय खेलों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित सुभाष राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड में खेलों के लिए ऐसा आधारभूत ढांचा तैयार होगा, जिससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने (CM Dhami)  कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड अन्य प्रदेशों के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण का केंद्र बन जाएगा। यह आयोजन खेल पलायन को भी रोकेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को उभरने का मौका देगा।

द्रोणाचार्य पुरस्कार मिलने पर राणा का कहना है-जब आपके काम को मान्यता मिलती है, तो स्वाभाविक तौर पर उत्साह बढ़ता है और खुशी मिलती है।

38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड की मेजबानी को वह खेल विकास के लिए बहुत बडे़ अवसर के तौर पर देखते हैं। राणा के अनुसार-राष्ट्रीय खेल जहां भी होते हैं, वहां खेल का बड़ा आधारभूत ढांचा तैयार हो जाता है। इससे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और निखरने का अवसर मिलता है। खेल का जो आधारभूत ढांचा उत्तराखंड में दस-बीस वर्षों बाद तैयार होना था, वह राष्ट्रीय खेलों की वजह से कुछ दिनों में ही तैयार मिलेगा। नई प्रतिभाओं को आगे आने में इससे बहुत लाभ मिलेगा। उत्तराखंड खेलों में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेगा।

उत्तराखंड से खेलने के लिए कर रहे संपर्क

सुभाष राणा ने कहा कि विभिन्न खेलों में अन्य प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कर रहे कई खिलाड़ी अब उत्तराखंड से खेलने के इच्छुक हैं। उत्तराखंड की शूटिंग फेडरेशन से जुडे़ सुभाष राणा के अनुसार-ऐसे कई खिलाड़ियों ने उनसे संपर्क किया है। कई खिलाड़ी खेलों की अन्य फेडरेशन से भी संपर्क कर रहे हैं।

उपलब्धियां

-जाने-माने शूटर रहे सुभाष राणा के खाते में चार अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण और दो रजत पदक शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 1994 में इटली और वर्ष 1998 में स्पेन में हुई विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लिया था। एक कोच के तौर पर उनकी उपलब्धियों की चर्चा करें, तो वर्ष 2020 में टोक्यो पैरालंपिक में शामिल हुई शूटिंग टीम को उन्होंने प्रशिक्षित किया था। इस टीम ने पैरालंपिक में पांच मेडल जीते थे। भारतीय पैरा शूटिंग टीम के वह लंबे समय तक प्रशिक्षक रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

हमने कृषि विकास दर को 18.2 प्रतिशत पर पहुंचाया, किसानों को सम्मान निधि से जोड़ाः सीएम योगी

Posted by - March 2, 2023 0
लखनऊ। विधान परिषद में सीएम योगी (CM Yogi) ने कृषि के क्षेत्र में अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ…
AK Sharma

एके शर्मा ने नगरों को वैश्विक नगर बनाने के लिए पूरी सर्तकता के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

Posted by - February 1, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने ‘सम्भव’ (SAMBHAV) की व्यवस्था के तहत राज्यव्यापी जनसुनवाई…
CM Vishnudev Sai

नक्सलियों को हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने पर छत्तीसगढ़ सरकार देगी लाखों रूपए

Posted by - April 12, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने अपनी नई नक्सलवादी आत्मसमर्पण नीति के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को…
UPSIDA

24 औद्योगिक क्षेत्रों में व्यापक कायाकल्प की प्रक्रिया पूरा कराएगी योगी सरकार

Posted by - October 15, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को उद्यम प्रदेश बनाने के लिए प्रयासरत योगी सरकार प्रदेश में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण व विकास…