CM Dhami

विश्व कप स्टार स्नेह राणा को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि देगी धामी सरकार, सीएम ने फोन दी बधाई

84 0

वर्ल्ड कप स्टार स्नेहा राणा को CM धा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली उत्तराखंड की बेटी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा से दूरभाष पर वार्ता की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्नेहा राणा को भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई दी और वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन व भारत को विजय दिलाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्नेहा राणा की उपलब्धियों और देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाने पर उन्हें ₹50 लाख की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि “ स्नेहा राणा ने मेहनत, संकल्प और प्रतिभा से उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उनकी सफलता हमारे युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार खिलाड़ियों को सर्वोत्तम सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियाँ देश को गौरवान्वित कर रही हैं और स्नेहा राणा का प्रदर्शन इसी का उज्ज्वल उदाहरण है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) द्वारा सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा पर स्नेहा राणा ने आभार व्यक्त किया और कहा कि वह देश व उत्तराखंड का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेंगी।

मी ने दी बधाई, घोषित किए ₹50 लाख प्रोत्साहन राशि

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी से हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष ने की भेंट

Posted by - October 27, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदान किया साहित्यकारों को प्रतिष्ठित उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान

Posted by - June 30, 2023 0
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को सर्वे चौक स्थित आई.आर.डी.टी. सभागार में आयोजित उत्तराखण्ड भाषा संस्थान द्वारा…

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 270 अंक और निफ्टी 90 अंक गिरकर कर रहा कारोबार

Posted by - September 29, 2021 0
मुंबई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को बाजार गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 59,296 पर और निफ्टी 17,657…
नए भारत निर्माण

नए भारत निर्माण में हर दिव्यांग और युवा की भागीदारी जरूरी : पीएम मोदी

Posted by - February 29, 2020 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए भारत के निर्माण में हर दिव्यांग युवा, दिव्यांग बच्चे की उचित भागीदारी…