CM Dhami

सीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की बधाई

279 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास का पर्व है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह व विश्वास का भी प्रतीक है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि सांस्कृतिक एवं पौराणिक महत्व का यह पर्व कर्तव्य, आत्मीयता, त्याग, सामाजिक एकता व सद्भाव की भावना को भी बढावा देने वाला है। भाई बहन के पवित्र रिस्ते, आत्मीयता एवं आपसी स्नेह से जुडा यह पर्व सभी के जीवन में हर्ष और उल्लास का संचार करे इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक प्रगति के लिए संकल्पबद्ध होकर सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करा रही है। आज हमारी नारीशक्ति अपने कार्यों और आत्मविश्वास से स्वयं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

सीएम धामी से किसानों के प्रतिनिधि मण्डल ने की भेंट

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और उन उत्पादों की अच्छी बिक्री हो, इस उद्देश्य से राज्य में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ शुरू की गई है। मुख्यमत्री ने कहा कि आज हर क्षेत्र में हमारी मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ा है।

उत्तराखण्ड के विकास में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर रक्षा बन्धन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को प्रदेश के अन्दर उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा भी प्रदान की गई है।

Related Post

CM Bhajanlal Sharma

शास्त्रों में गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है: मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने शिक्षक दिवस के अवसर पर जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य…
CM Dhami

रोड कनेक्टिविटी से सुगम आवागमन के साथ ही व्यापार, उद्योग और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: धामी

Posted by - September 25, 2025 0
देहारादून। केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण एवं मानूनगर-गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी के चौड़ीकरण…
Mayur Dixit

जनपद में अवैध खनन पर 8 स्टोन क्रेशर सीज, ई–रवन्ना पोर्टल को किया गया बंद

Posted by - June 28, 2025 0
हरिद्वार : सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (Mayur Dixit) सख्ती से कार्यवाही कर…

डॉक्टर डे पर मोदी का फैसला, देश में एम्स की संख्या बढ़ेगी और बजट दोगुना होगा

Posted by - July 1, 2021 0
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर देश के मेडिकल कम्युनिटी को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि…