CM Dhami

इगास पर्व के आयोजन की सीएम धामी की पहल को प्रदेश ने सराहा

423 0

देहारादून। इगास (Igas) पर्व पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)की पहल पर प्रदेश भर में सभी संस्थाओं एवं संगठनों के साथ आम जनता द्वारा इस पर्व में अपनी भागीदारी निभायी। इस दौरान प्रदेश में लोक संस्कृति एवं लोक परम्परा के इस पर्व पर उत्साह का माहौल दिखायी दिया। इगास के मौके पर मुख्यमंत्री आवास में भी लोकगीत लोकनृत्य एवं लोक संस्कृति के साथ लोक परम्पराओं के जीवन्तता की झलक देखने को मिली। मुख्यमंत्री स्वयं भेलो पूजन कर, भेलो खेलने के साथ लोक कलाकारों के साथ लोक नृत्य में भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को इगास (Igas) की बधाई दी तथा सभी से अपनी लोक संस्कृति एवं लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व  में संपूर्ण देश में सांस्कृतिक विरासत और गौरव की पुनर्स्थापना हो रही है। उसी तरह उत्तराखंडवासी अपने लोकपर्व इगास को आज बङे उत्साह से मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास में इगास जलाते मुख्यमंत्री

प्रधानमन्त्री  नरेन्द्र मोदी ने लाल किले से आजादी के अमृत काल में  पंच प्रण के संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया था। जिनमें से एक संकल्प यह है कि हम अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करें। इगास पर्व का आयोजन उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नयी पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाएगा।

मुख्यमंत्री आवास में इगास पर्व कार्यक्रम। 

मुख्यमंत्री ने प्रवासी उत्तराखण्डवासियों से भी अनुरोध किया कि वे भी अपने लोक पर्व को अपने गांव में मनाने का प्रयास करें तथा प्रदेश के विकास में सहभागी बने, सभी के सामुहिक प्रयासों से हम विकल्प रहित संकल्प के साथ उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्यों में शामिल करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री आवास में इगास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पत्नी संग। 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री  गणेश जोशी, प्रेमचन्द अग्रवाल, रेखा आर्या, सुबोध उनियाल, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री  रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नरेश बंसल विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पद्म कल्याण सिंह रावत, महानिदेशक सूचना  बंशीधर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य उपस्थित थे।

Related Post

UCC

UCC ड्राफ्ट को धामी कैबिनेट की हरी झंडी, विधेयक विधानसभा के पटल पर रखने को मंजूरी

Posted by - February 5, 2024 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की अध्यक्षता में रविवार को समान नागरिक संहिता (UCC) के ड्राफ्ट को उत्तराखंड…
CM Dhami

लोकतंत्र सेनानियों को तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाए- मुख्यमंत्री

Posted by - June 25, 2025 0
सीएम धामी (CM Dhami) ने लोकतंत्र सेनानियों की मुद्दों के तत्परता से निस्तारण के लिए शासन स्तर पर नोडल अधिकारी…
SDM Hari Giri has taken charge on the instructions of the DM.

जिले के सभी उच्च स्तरीय अधिकारी डटे हैं आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में पहले दिन से ही

Posted by - September 22, 2025 0
डीएम के निर्देश पर देहरादून : जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) के निर्देश पर उप जिलाधिकारी सदर हरि गिरि…