cm dhami

बच्चों के साथ दीपावली मनाकर स्मृतियां हुईं ताजी: सीएम धामी

491 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सोमवार को दीपावली पर्व अनाथ बच्चों को मिष्ठान वितरण कर मनाया। इस दौरान कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं। राज्य सरकार इन बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ”अपना घर ” बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ और बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

CM Dhami

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने ”अपना घर” में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

इस मौके पर विधायक बृज भूषण गैरोला व सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

वनाग्नि रोकने के लिए सीएम धामी हुए सख्त, पिरूल की सूखी पत्तियां हटाने की दी हिदायत

Posted by - May 8, 2024 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। वनाग्नि (Forest Fire) की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री (CM Dhami) चिंतित हैं। इसके लिए वह कोई कोर कसर नहीं…
Supreame Court

महिला अफसरों के स्थायी कमीशन पर बोली सुप्रीम कोर्ट – सेना के मानकों की नहीं हो सकती समीक्षा

Posted by - March 25, 2021 0
नई दिल्ली । भारतीय सेना (Indian Army) में महिला अफसरों को स्‍थायी कमीशन देने संबंधी मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने…
CM Dhami

चारधाम यात्रा पर फेक न्यूज फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो मामले में FIR दर्ज

Posted by - April 23, 2026 0
देहरादून/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) के नेतृत्व में उत्तराखंड की चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक…
Project Utkarsh

प्रोजेक्ट ‘‘उत्कर्ष’’  शिक्षा के उत्थान के लिए जिला प्रशासन का क्रांतिकारी विजन

Posted by - November 11, 2025 0
देहरादून: प्रोजेक्ट उत्कर्ष (Project Utkarsh) अन्तर्गत देहरादून जिले के सरकारी स्कूल अब सुविधा सम्पन्न हो गए हैं। जिलाधिकारी स्वंय इन…