CM Dhami

गुड गर्वनेंस मॉडल से जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बने मुख्यमंत्री धामी

285 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का गुड गवर्नेंस मॉडल जनता और नौकरशाही के बीच सेतु बन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण की मंशा के साथ न्याय आपके द्वार की परिकल्पना साकार कर रहा है। यह संभव हो पाया है मुख्यमंत्री धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि की नीति से। गुड गवर्नेंस मॉडल की मूल अवधारणा में प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, सामाजिक न्याय, सहयोगी शासन और नागरिकों के साथ संवेदनशीलता को बढ़ावा देना शामिल है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर लिया फीडबैक-

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) के सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शनिवार को एक वीडियो चल रहा है। वीडियो में मुख्यमंत्री धामी अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं और शिकायतकर्ता से फोन से बात कर फीडबैक ले रहे हैं। इसी बीच अधिकारियों की बोलती उस समय बंद हो गई, जब मुख्यमंत्री से सुना कि शिकायतकर्ता तीन माह पहले शिकायत किया है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायतकर्ता की बिजली बिल अधिक आने की शिकायत थी।

समाधान न होने पर भड़के धामी (CM Dhami), सख्त लहजे में कार्रवाई के दिए निर्देश-

शिकायतकर्ता को समय से समाधान न मिलने पर मुख्यमंत्री ने सख्त लहजे में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण व संतुष्टि के साथ काम करने व ऐसी शिकायत न आने की चेतावनी दी और जवाबदेही तय करने को भी कहा। यह मुख्यमंत्री की समयबद्धता और जनसमस्याओं के प्रति सरकार की जिम्मेदारी की समझ प्रदर्शित करता है।

घर बैठे समस्याओं का हो समाधान, जवाबदेही तय-

अधिकारियों के लिए लक्ष्य तय करना और विभागों के पास आ रही शिकायतों को अपने स्तर पर शीध्र समाधान देना धामी सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रमाण है। घर बैठे समस्याओं का समाधान हो, लोगों को विभागों के चक्कर न काटने पड़ें। इसके लिए मुख्यमंत्री धामी स्वयं मॉनिटरिंग करते रहते हैं।

सीएम हेल्पलाइन पर 61 प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण-

जनवरी 2024 में हेल्पलाइन में दर्ज कुल 95573 शिकायतों में से 61 प्रतिशत का निस्तारण हो चुका है। विगत सोमवार को मुख्यमंत्री धामी ने हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग के दौरान फरियादियों से वार्ता कर उनका फीडबैक लिया था। इससे पहले भी कई बार धामी हेल्पलाइन में शिकायतें दर्ज कराने वाले लोगों को फोन कर उनका फीडबैक ले चुके हैं। मुख्यमंत्री का साफ कहना है कि शासन-प्रशासन की जवाबदेही जनता के प्रति होनी चाहिए। अधिकारी सेवा भाव से कार्य करें और समस्याओं को बेवजह लंबित न रखें।

गुड गर्वनेंस मॉडल से सरकार की आय में हो रही वृद्धि, घाटे से उबरा परिवहन निगम-

गुड गवर्नेंस मॉडल से प्रदेश सरकार की आय में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। इस वर्ष परिवहन निगम ने घाटे से बाहर निकल अधिक मुनाफा कमाया है। यूकाडा ने भी केदारनाथ धाम के लिए शुरू हुई हेलीकॉप्टर बुकिंग से एक वर्ष में 49 करोड़ की आय प्राप्त की। पिछले 15 वर्षों में यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को घर बैठे मिलेगी बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी

Posted by - November 29, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बस यात्रियों को अब बस की समय-सारणी और बस रूट की जानकारी घर बैठे मिल सकेगी। मुख्यमंत्री…
pm modi

काशीवासियों को पीएम मोदी ने दी ‘दो गज दूरी और मास्क जरूरी ’की नसीहत

Posted by - April 19, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी जिले में कोविड-19 संबंधी स्थिति की रविवार को समीक्षा की और लोगों से मास्क लगाने…
Manali

मनाली में पत्नी के साथ प्रेमी को देख कर पति ने दोनों को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

Posted by - June 24, 2022 0
मनाली: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मनाली (Manali) के एक होटल में शुक्रवार सुबह दिल्ली के एक कारोबारी ने अपनी…
विजय दिवस

विजय दिवस : 10 लाख लोग शरणार्थी होकर भारत आए, विस्थापितों में 90 फीसदी थे हिंदू

Posted by - December 11, 2019 0
नई दिल्ली। 1971 में पाकिस्तान सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में बर्बरतापूर्ण कार्रवाई का नतीजा यह हुआ कि वहां के 10…