CM Dhami

उत्तराखंड भाजपा: सदस्यता महापर्व का आगाज, धामी बने पहले सदस्य

234 0

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड का “ संगठन पर्व “ सदस्यता महा अभियान का मंगलवार को आगाज हो गया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को प्रदेश का पहला सदस्य बना कर पार्टी की सदस्यता महा अभियान की शुरुआत की।

बलबीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री धामी और संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर सदस्यता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि महज यह सदस्यता अभियान नहीं संगठन पर्व है। हम सब मिलकर भाजपा को और अधिक मजबूत और सशक्त बनाने के लिए नए सदस्यों को जोड़ने का काम करेंगे। घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और भाजपा सरकार की जनकल्याण कारी नीतियाें को बताएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने के साथ ही लोकतांत्रिक और जीवंत पार्टी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पार्टी के कार्य संचालित होते हैं। यहीं कारण है कि 18 करोड़ भाजपा के सदस्य होने के बाद भी नए सिरे से सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पार्टी की यह परिपाटी है कि भाजपा का सदस्य केवल आंकड़ा नहीं बल्कि परिवार के सदस्य होते हैं। भाजपा में भाई भतीजा वाद, जातिवाद, धर्मवाद, धनबल और बाहुबल नहीं चलता है। यहां छोटे कार्यकर्ता को भी बड़े पदों पर बैठे लोगों की तरह आदर और उन्हें बड़े पदों पर बैठने की जिम्मेदारी मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि,’ इसका मैं खुद उदाहरण हूं।’

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री धामी, संघठन महामंत्री अजेय कुमार और नरेश बंशल सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पार्टी मुख्यालय में।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा सरकार में राष्ट्र भावना को प्रथम मानकर बड़े निर्णय लिये हैं। अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल से लेकर वर्तमान मोदी सरकार ने राष्ट्र हित में कड़े-कड़े से निर्णय लेने में संकोच नहीं किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार अनेक परिवर्तन कारी निर्णय लेकर भारत की पहचान को विश्व में बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तराखंड सरकार भी जन-जन के हित को ध्यान में रखते हुए लगातार निर्णय ले रही है। भाजपा वर्तमान ही नहीं भविष्य की योजना बनाकर कार्य कर रही है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। संगठन जितना बड़ा होगाए उतना ही हम सशक्त होंगे।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए पार्टी की ओर से तय लक्ष्य मेंं उत्तराखंड भी योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से भाजपा से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, प्रदेश उपाध्यक्ष और सदस्यता अभियान उत्तराखंड के संयोजक कुलदीप कुमार, मंत्री सतपाल महाराज और मंत्री गणेश जोशी सहित, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post

हेलो पे मिलो

सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो का नया ब्रांड अभियान ‘हेलो पे मिलो’ लांच

Posted by - March 13, 2020 0
नई दिल्ली। देश के प्रमुख क्षेत्रीय सोशल मीडिया प्लेटफार्म हेलो ने विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमि वाले लोगों को प्रेरित करने के मकसद…
fisheries

रोजगार देने में उत्तराखंड अव्वल, श्रम बल में बढ़ी युवाओं की भागीदारी

Posted by - September 26, 2024 0
देहरादून। राज्य की धामी सरकार (Dhami Government) युवाओं को रोजगार (Employment) देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पीरियोडिक…
Shweta Tripathi

‘मसान’ फेम अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी बोलीं- जबरदस्ती कोई हमारे मुंह में ड्रग्स नहीं डालता

Posted by - September 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के 99 प्रतिशत बॉलीवुड द्वारा ड्रग्स का सेवन की बात कही थी। इस दावे को…