CM Dhami

सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है: धामी

32 0

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि सैनिकों का त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति देश के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और राज्य सरकार उनके सम्मान व कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सैनिकों की वर्दी केवल परिधान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक होती है।

गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने 715.51 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन एवं 162.26 लाख रुपये से बने सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया।

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया और वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने अपने संबोधन में भावुक होते हुए कहा कि यह दिन उनके जीवन का सबसे दुखद दिन था, जब उन्होंने अपने पिता को खोया था। उन्होंने कहा कि उनके पिता के सिद्धांत और संघर्षपूर्ण जीवन उन्हें आज भी प्रेरित करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने महार रेजिमेंट में 28 वर्षों तक सेवा दी और 1962, 1965 व 1971 के युद्धों सहित कई महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि रक्षा उत्पादन 46 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि रक्षा निर्यात 38 हजार करोड़ रुपये तक हो गया है। आज भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि में वृद्धि की गई है और आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जा रही है। साथ ही वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता भी बढ़ाई गई है।

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परमवीर चक्र विजेताओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये कर दिया गया है। देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण भी किया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भी सैनिकों के सम्मान को गर्व का विषय बताते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री की माता विशना देवी, पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Yogi

महाराष्ट्र की तर्ज पर राजधानी लखनऊ-नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू करेगी योगी सरकार

Posted by - January 9, 2020 0
लखनऊ। महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी में योगी सरकार प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। राजधानी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Posted by - March 23, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी…
कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर

मेरठ व गोरखपुर में कोरोना वायरस दो डायग्नोस्टिक सेंटरों को मिली मान्यता

Posted by - March 22, 2020 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मेरठ व गोरखपुर मेडिकल काॅलेजों को केन्द्रीय भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) से कोरोनावायरस डायग्नोस्टिक सेंटर की…
ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव

भारतीय वैज्ञानिकों ने खोजा ऐसा ग्रह जहां बस सकेंगे मानव, धरती से आकार है दोगुना

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। भारतीय वैज्ञानिकों ने ऐसा ग्रह खोज निकाला है, जो पृथ्वी की ही तरह रहने लायक ही नहीं है,…

पहलवान सुशील कुमार की मां पहुंची कोर्ट, मीडिया रिपोर्टिंग रोकने की मांग

Posted by - May 27, 2021 0
पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार ओलंपियन सुशील कुमार (Wrestler Sushil Kumar) की मां ने मीडिया रिपोर्टिंग…